फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Meghalaya police team probing Raja murder case went to Shillong after collecting evidence

Raja Murder Case: दो दिन बाद शिलांग रवाना हुई पुलिस, सोनम का बुर्का नहीं मिला, बैग में मिले लैपटॉप और गहने

Mon, 30 Jun 2025 09:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 30 Jun 2025 09:13 PM IST
सार

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच करने इंदौर आई शिलांग पुलिस की टीम सोमवार को वापस लौट गई। टीम ने हत्याकांड से जुड़े ज्यादातर अहम सबूत जुटा लिए हैं, जिन्हें अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

विज्ञापन
Meghalaya police team probing Raja murder case went to Shillong after collecting evidence
दो दिन की जांच के बाद वापस लौटी शिलांग पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने ज्यादातर अहम सबूत जुटा लिए हैं। दो दिन से प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स को लेकर इंदौर में रुके शिलांग पुलिस के अफसर सोमवार को वापस चले गए। अब पुलिस हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने वाले सबूत कोर्ट में पेश करेगी।  

विज्ञापन


शिलांग पुलिस को रतलाम में शिलोम जेम्स के ससुराल से सोनम का बैग मिल गया है। इसमें पुलिस लैपटॉप और सोनम के गहने रखे थे। हालांकि, पुलिस को सोनम के पास से वह बुर्का नहीं मिला, जिसे पहनकर वह राजा की हत्या करने के बाद शिलांग से इंदौर आई थी। सात जून को सोनम जब कार से गाजीपुर के लिए निकली थी, तब भी उसने वह बुर्का उतारा दिया था। सोनम ने ढाबे पर जाने से पहले बुर्का कहीं छिपा दिया था जो पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। हालांकि, सोनम को गिरफ्तार करने के बाद शिलांग पुलिस फिर गाजीपुर नहीं गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव कार्यक्रम घोषित, नामांकन 1 जुलाई को, 2 को होगा मतदान

इंदौर से मिले सबूत अहम
इंदौर से शिलांग पुलिस को जो सबूत मिले हैं, वो राजा की हत्या करने वाले आरोपियों को सजा दिलाने के लिए अहम होंगे। इंदौर से पुलिस को सोनम की पिस्टल और गहने मिले हैं, जिन्हें वह फ्लैट पर छोड़ गई थी। इसके अलावा शिलांग पुलिस के पास डिजिटल सबूत भी हैं। इनकी मदद से वह हत्या के समय आरोपियों के राजा के पास होने की बात साबित करेगी। शिलांग में किराए पर लिए गए वाहनों की लोकेशन भी एक ही रूट पर मिली है।


ये भी पढ़ें: सरप्राइज देने के बहाने घर के बाहर बुलाया, फिर सहेली पर फेंका एसिड, चेहरा, सीना और पैर जले; हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed