फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Married woman raped on the pretext of marriage in Indore victim accuses accused of unnatural act

Indore: शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से रेप, पीड़िता ने आरोपी पर लगाया अप्राकृतिक कृत्य का आरोप

Fri, 09 Dec 2022 02:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 09 Dec 2022 02:28 PM IST
सार

इंदौर में एक शादीशुदा महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने महिला को शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बनाएं बाद में उसे छोड़ दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Married woman raped on the pretext of marriage in Indore victim accuses accused of unnatural act
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में एक शादीशुदा महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इवेंट मैनेजर का काम करने वाले आरोपी पर रेप, अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे अपनी पत्नी से तलाक लेकर शादी करने का वादा किया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाएं। महिला ने बताया कि  वह फरवरी में घर पर अकेली थी, इसी दौरान आरोपी राहुल घर में घुस गया और उसके साथ जोर जबरदस्ती की। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पति ने घर से निकाल दिया था
पीड़िता ने बताया कि जब उसके पति को उसके और राहुल के बारे में बता चला तो पति ने उसे अक्टूबर में घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह राहुल के पास पहुंची, लेकिन राहुल की पत्नी ने भी साथ रखने से मना कर दिया, जिसके बाद वह लेकर उज्जैन चला गया था। आरोपी ने महिला को उसके घर से निकाले जाने के बाद दो महीने तक अपने साथ रखा और उसके साथ संबंध बनाए। 6 दिसंबर 2022 को वह उसे महालक्ष्मी नगर इलाके में पार्लर के बाहर छोड़कर भाग गया। बाद में पीड़िता ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो किसी अन्य महिला ने कॉल कर बताया कि राहुल को कोई अगवा कर ले गया है। इसके बाद उसके घर और अन्य जगह पर भी उसकी जानकारी नहीं लगी। पीड़िता मामले में गुरुवार को थाने पहुंची और आरोपी पर केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन


TI संतोष दूधी के अनुसार महिला की शिकायत पर राहुल पुत्र श्याम कुमार शर्मा के खिलाफ रेप और अप्राकृतिक कृत्य के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। महिला के अनुसार आरोपी राहुल उसका पड़ोसी है। सामान्य जान-पहचान होने के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। राहुल ने एक दिन बातचीत में बताया कि वह अपनी बीवी से बहुत परेशान है और उसे तलाक देना चाहता है। इसके बाद पीड़िता और आरोपी के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed