फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Married for love, could not live together, then the lover couple committed suicide

Indore: प्रेम विवाह किया, साथ नहीं रह पाए तो कर ली प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या

Mon, 24 Jul 2023 06:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 24 Jul 2023 06:16 PM IST
सार

राजीव गांधी चौराहे की एक होटल में राहुल वर्मा  और नंदनी सोलंकी ने तीन दिन के लिए रूम बुक किया था। दो दिन से उन्होंने दरवाजा नहीं खोला होटल कर्मचारी ने दरवाजा खटखटा तो भीतर से नहीं खोला। कमरे से बदबू भी आ रही थी।

विज्ञापन
Married for love, could not live together, then the lover couple committed suicide
प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनो ने सालभर पहले शादी की थी, लेकिन परिवारजनों के विरोध के कारण साथ नहीं रह पा रहे थे। उन्होंने एक होटल किराए पर लिया और आत्महत्या कर ली। दो दिन से उन्होंने दरवाजा नहीं खोला था। होटल प्रबंधन को शंका हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने होटल के रुम से दो दिन पुराना शव बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

राजीव गांधी चौराहे की एक होटल में राहुल वर्मा और नंदनी सोलंकी ने तीन दिन के लिए रूम बुक किया था। दो दिन से उन्होंने दरवाजा नहीं खोला जबकि सोमवार को उन्हें कमरा चेक आउट करना था। होटल कर्मचारी ने दरवाजा खटखटा तो भीतर से नहीं खोला। कमरे से बदबू भी आ रही थी। इसके बाद होटल कर्मचाारियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस जवानों ने होटल आकर दूसरी चाबी से ताला खोला तो राहुल फांसी पर लटका हुआ था और नंदनी मृत अवस्था में बिस्तर पर थी।

विज्ञापन

दोनो अमर पैलेस काॅलोनी में रहते थे और एक दूसरे से प्यार करते थे। पुलिस को जानकारी मिली है कि सालभर पहले दोनों ने परिजनों को बताए बगैर प्रेम विवाह कर लिया था, लेकिन दोनो के परिवार राजी नहीं थे, इसलिए वे साथ नहीं रह पा रहे थे। आखिरकार उन्होंने मौत का रास्ता चुन लिया। होटल के कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने दोनो के मोबाइल जब्त कर लिए है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। दोनो के परिजन भी आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद होटल पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed