Indore News: महाकाल मंदिर की तर्ज पर खजराना गणेश मंदिर में भी बनेगा झिगझैग कॉरिडोर
Khajrana Ganesh mandir temple indore news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में मास्टर प्लान और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर चर्चा हुई। यह भी निर्णय लिया गया की एमवाय में मरीजों का खाना गणेश मंदिर से दिया जाता रहेगा।साथ ही बनकर तैयार हुए भक्त सदन और प्रवचन हॉल को मुख्यमंत्री से लोकार्पण और मंदिर के मास्टर प्लान को फाइनल करने के पहले आम लोगों से फीडबैक लिया जाने पर भी सहमति बनी।
मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था में सुधार किस तरह से किया जाए इसको लेकर सभी ने अपने अपने सुझाव रखे। मंदिर में बुधवार, शनिवार और रविवार को दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करना थोड़ा मुश्किल होता है। बैठक में यही चर्चा का मुख्य बिंदु रहा कि अब झिगझैग कॉरिडोर के मध्यम से भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह के अलावा निगमायुक्त शिवम वर्मा, पुलिस के आलाधिकारी और मंदिर के सभी पुजारी भी मौजूद रहे।
