फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Madhya Pradesh Election 2023: Vijayvargiya said - Not just dear sister, victory in the state happened because

Madhya Pradesh Election 2023: विजयवर्गीय बोले- सिर्फ लाड़ली बहना नहीं, मोदी व शाह के कारण हुई प्रदेश में जीत

Sun, 03 Dec 2023 08:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 03 Dec 2023 08:14 PM IST
सार

विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के वाहनों की सीरिज एमपी-09 है। यहीं आंकड़ा हमने इंदौर में पाया है। कांग्रेस का कोई उम्मीदवार यहां जीत दर्ज नहीं करा पाया। हमारा कार्यकर्ता पूरे समय फिल्ड में रहा।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Election 2023: Vijayvargiya said - Not just dear sister, victory in the state happened because
प्रमाण पत्र लेते हुए विजयवर्गीय। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कराने वाले भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने लाड़ली बहना योजना को प्रदेश में जीत का पूरा श्रेय नहीं दिया।उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ में यह योजना नहीं थी, फिर भी भाजपा ने वहां जीती। योजना का थोड़ा फायदा जरुर मिलता है, लेकिन प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की संगठन क्षमता के कारण प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है।

विज्ञापन

विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के वाहनों की सीरिज एमपी-09 है। यहीं आंकड़ा हमने इंदौर में पाया है। कांग्रेस का कोई उम्मीदवार यहां जीत दर्ज नहीं करा पाया। हमारा कार्यकर्ता पूरे समय फिल्ड में रहा। उन्होंने कहा कि जनता यह समझ चुकी है कि यह देश मोदी के हाथों मेें सुरक्षित है। भाजपा ने लोगों को दिल जीता है। अब 2024 के लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश की 29 सीटों पर हम जीतेंगे।

विज्ञापन

प्रदेश से ही बनेगा मुख्यमंत्री

प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल के जवाब में विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा का कार्यकर्ता होगा और मध्य प्रदेश से होगा। प्रदेश में उनकी भूमिका के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि जो भूमिका एक भाजपा कार्यकर्ता की होती है, वहीं उनकी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed