फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   love jihad Maulana arrested, Hindu girl forced to marry forced to convert

Love Jihad: इंदौर का मौलाना गिरफ्तार, हिंदू युवती का जबरन निकाह करवाया, धर्म परिवर्तन का दबाव डाला

Mon, 17 Jul 2023 10:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 17 Jul 2023 10:14 PM IST
सार

महाराष्ट्र पुलिस इंदौर से गिरफ्तार करके ले गई, इंस्टाग्राम पर आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया था
 

विज्ञापन
love jihad Maulana arrested, Hindu girl forced to marry forced to convert
आरोपी मौलाना - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के गांधीनगर निवासी मौलाना शोएब नूरी को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस रविवार को आई और मौलाना को गिरफ्तार करके ले गई। उसे जबरन निकाह करवाने और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने के केस में गिरफ्तार किया गया है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लव जिहाद का यह मामला बेहद चौंकाने वाला है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपित युवक सयाम कुरैशी निवासी जूनापीठा ने इंस्टाग्राम पर कोपरगांव (महाराष्ट्र) की रहने वाली हिंदू युवती से दोस्ती की और उसे प्रेमजाल में फंसाकर इंदौर बुलाया। बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती चार साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। एक साल पहले जब युवती इंदौर आई तो सयाम आनंद बाजार के पास रहने वाले दोस्त राजिक खान के घर पर युवती को ले गया। यहां पर उसने आरोपित मौलाना शोएब नूरी से कलमा पढ़वाकर निकाह भी कर लिया। बाद में यह सब युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। वह बार-बार कहते थे कि मुस्लिम धर्म अपना लो, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद आरोपी युवती को धमकाने लगे। जब दबाव बढ़ गया तो युवती ने कोपरगांव के हिंदू संगठनों के साथ मिलकर आरोपित सयाम, मौलाना शोएब और कोपरगांव में इनका सहयोग करने वाले इमरान शेख, अयाज कुरैशी, छोटू कलीम के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवा दिया। 
विज्ञापन


धमकियों की वजह से चुप रही युवती
इसके बाद 12 जुलाई को आरोपित सयाम कुरैशी को पुलिस पकड़कर अपने साथ ले गई थी और अब मौलाना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित ने हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया और करीब एक साल पहले निकाह किया। इस बीच युवती कभी इंदौर तो कभी कोपरगांव में रहती थी। आरोपित के डर के कारण युवती यह घटना किसी को बता नहीं पा रही थी क्योंकि कई बार उसे धमकाया भी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू संगठनों ने कोपरगांव से संपर्क किया
हिंदू जागरण मंच के कन्नू मिश्रा ने बताया कि इस मामले में कोपरगांव के हिंदू संगठन ने हमसे संपर्क किया था। इसके बाद हमने भी पुलिस अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी। कोपरगांव के हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पुलिस के साथ यहां आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed