फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   love jihad case indore up

Love Jihad: उप्र से इंदौर आकर किया रेप, युवती के वीडियो भी बनाए, हिंदूवादी संगठनों ने पकड़ा

Tue, 19 Mar 2024 03:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 19 Mar 2024 03:07 PM IST
सार

आरोपी ने इंदौर में रहने वाली एक युवती की उत्तर प्रदेश में नौकरी लगवाई। यहां उसके साथ दोस्ती कर शादी का झांसा दिया। इसके बाद कई बार संबंध बनाए।

विज्ञापन
love jihad case indore up
हिंदूवादी संगठनों ने आरोपी को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

लव जिहाद के मामले में पुलिस ने उप्र के एक आरोपी को पकड़ा है। वह लड़की से मिलने इंदौर आया तब उसे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। हिंदूवादी संगठन के सदस्यों के मुताबिक आरोपी का नाम फैजान अंसारी निवासी मुरादाबाद (उप्र) है। आरोपी ने इलाके में रहने वाली एक युवती की उत्तर प्रदेश में नौकरी लगवाई। यहां उसके साथ दोस्ती कर शादी का झांसा दिया। इसके बाद कई बार संबंध बनाए। फैजान ने कुछ दिन बाद युवती की नौकरी नोएडा में लगवाई और यहां पर भी वह युवती के साथ संबंध बनाता रहा। इससे परेशान युवती अपनी मां के पास इंदौर आ गई। जनवरी 2024 में फैजान युवती के इंदौर स्थित घर पहुंचा और दबाव बनाकर रेप किया। आरोपी ने युवती के वीडियो बना लिए और ब्लैकमेल करने लगा। हिंदूवादी नेताओं ने बताया कि आरोपी फैजान ने युवती के शादी के रिश्ते भी तुड़वा दिए। यह बात की जानकारी पीड़िता के परिवार के लोगों को लगी। उन्होंने हिंदूवादी नेताओं से संपर्क किया। इसके बाद फैजान को युवती ने बात करने के लिए इंदौर बुलाया। जैसे ही वह इंदौर पहुंचा उसे पकड़कर गांधी नगर थाना पुलिस को सौंप दिया। गांधी नगर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed