फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   loudspeaker dispute reached Madhya Pradesh from Maharashtra, Hanuman Chalisa and Ramdhun being recited five times in Indore temple

अजीब होड़ : महाराष्ट्र से एमपी पहुंचा लाउडस्पीकर विवाद, यहां मंदिर में पांच बार सुनाए जा रहे हनुमान चालीसा और रामधुन

Tue, 26 Apr 2022 06:11 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, इंदौर।
पीटीआई, इंदौर। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 26 Apr 2022 06:11 AM IST
सार

जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि शांति बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मुद्दे को सुलझाने के लिए संबंधित पक्षों को बातचीत के लिए आगे आने के लिए कहा गया है। शहर के और 25 मंदिरों में दिन में पांच बार लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा और रामधुन सुनाने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
loudspeaker dispute reached Madhya Pradesh from Maharashtra, Hanuman Chalisa and Ramdhun being recited five times in Indore temple
लाउडस्पीकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र से उठा लाउडस्पीकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसकी तपिश पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में भी पहुंचने लगी है। असल में राज्य के इंदौर शहर में एक मंदिर में हनुमान चालीसा और रामधुन को दिन में पांच बार लाउडस्पीकर पर सुनाया जा रहा है। इसमें दो बार हनुमान चालीसा और तीन बार रामधुन होती है।

विज्ञापन


हालांकि, इसे लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी वर्गों से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। इंदौर शहर के चंद्रभागा क्षेत्र में स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में एक स्थानीय संगठन हिंदवी स्वराज ने लाउडस्पीकर पर दिन में पांच बार हनुमान चालीसा और रामधुन (भगवान राम की स्तुति में भक्ति गीत) बजाने का आह्वान किया था।
विज्ञापन


संगठन के मुखिया और पेशे से वकील अमित पांडे ने सोमवार को कहा कि इस पुराने मंदिर में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा सुनाया जा रहा है। मंदिर में तीन बार लाउडस्पीकर पर रामधुन सुनाई जाती है। पांडे ने कहा कि पिछले तीन महीनों के दौरान, स्थानीय वकीलों ने मौजूदा नियमों का हवाला देते हुए शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों को लिखित शिकायत दी थी कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर उच्च डेसिबल पर बजाए जा रहे थे, जिससे लोगों, खासकर बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को असुविधा हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि पुलिस या जिला प्रशासन ने हालांकि इस मुद्दे के समाधान के लिए उचित कदम नहीं उठाए। पांडे ने कहा कि हमने शहर में 25 मंदिरों की पहचान की है जहां हम दिन में पांच बार लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा और रामधुन सुनाने की योजना बना रहे हैं। जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि शांति बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मुद्दे को सुलझाने के लिए संबंधित पक्षों को बातचीत के लिए आगे आने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed