{"_id":"64101041a164854f2e0ab034","slug":"lokayukta-chapa-mining-khanij-adhikari-complain-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दस करोड़ के गिट्टी प्लांट और रेत खदान का मालिक निकला खनिज अधिकारी, लोकायुक्त ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दस करोड़ के गिट्टी प्लांट और रेत खदान का मालिक निकला खनिज अधिकारी, लोकायुक्त ने मारा छापा
Tue, 14 Mar 2023 05:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 14 Mar 2023 05:21 PM IST
सार
एक साथ चार शहरों में लोकायुक्त का छापा, कई वाहन, सोना, मकान मिले
विज्ञापन
डॉ. मोहन सिंह खतेड़िया के तुलसी नगर स्थित घर लोकायुक्त ने मारा छापा
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में मंगलवार सुबह खनिज अधिकारी डॉ. मोहन सिंह खतेड़िया के तुलसी नगर स्थित घर सहित 4 जगह पर छापेमारी की गई। लोकायुक्त कार्रवाई में पता चला है कि वह खुद कई खदानों का मालिक निकला है। देवास में पदस्थ खनिज अधिकारी डॉ. मोहन सिंह खतेड़िया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर छापेमारी कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग में रहते हुए मोहन कई जगह अपनी खदान और प्लांट बनाकर नौकरी के साथ-साथ बड़ा व्यवसाय भी कर रहे थे। जिसकी शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने मंगलवार सुबह कार्रवाई की। मोहन सिंह अभी देवास में हैं। इससे पहले वह धार में खनिज अधिकारी थे। तुलसी नगर इलाके के सी सेक्टर मकान नंबर 124 में सुबह 5 बजे इंदौर लोकायुक्त ने कार्रवाई शुरू की। भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत जो कार्रवाई की जा रही है उसमें करोड़ों की संपत्ति सामने आ सकती है।
देवास, पीथमपुर, उज्जैन और इंदौर में एक साथ छापा
डीसीपी लोकायुक्त आनंद यादव ने बताया कि इंदौर लोकायुक्त द्वारा एक साथ चार स्थानों पर अलग-अलग कार्रवाई की जा रही है। जिसमें देवास, पीथमपुर, उज्जैन और इंदौर में एक साथ कार्रवाई की गई। जिस गिट्टी खदान के बारे में लोकायुक्त को जानकारी मिली है उसकी कीमत 10 करोड़ के लगभग बताई जा रही है। एक रेत की खदान भी मोहन सिंह द्वारा संचालित की जा रही थी। घर में सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं। छापेमारी में करीब 3 लाख से ज्यादा का कैश भी बरामद हुआ है। सभी चीजों की कीमत आंकी जा रही है।
कई घर और प्लाट
मोहन का एक मकान उज्जैन में और दो मकान इंदौर में हैं
इसके अलावा एक प्लॉट नायता मुंडला में भी है
इंदौर में महालक्ष्मी नगर में उनके भाई के नाम से मकान है
घर के बाहर दो लग्जरी गाड़ी भी मिली
32 सालों में करोड़ों की संपत्ति बनाई
लोकायुक्त ने बताया कि मोहन सिंह अब तक इंदौर, देवास, धार, उज्जैन में पदस्थ रह चुके हैं। वे 1991 में निरीक्षक पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में डीएसपी रैंक तक पहुंच गए थे। अभी जो जानकारी मिली है उसमें गिट्टी खदान की कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है और रेत खदान का भी आंकड़ा जल्द सामने आ जाएगा। अन्य मकानों पर भी सर्चिंग के दौरान कुछ चार पहिया वाहन मिले हैं जिनकी कीमत जल्द कुल राशि में जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
महाकाल वाणिज्य केंद्र स्थित मकान में मिले चार किराएदार
देवास के खनिज अधिकारी मोहन सिंह खतेड़िया की आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंदौर लोकायुक्त पुलिस उज्जैन में भी कार्यवाही करने पहुंची। यहां महाकाल वाणिज्य केंद्र स्थित बेशकीमती मकान पर लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही की। लोकायुक्त निरीक्षक सुनील उईके ने बताया कि महाकाल वाणिज्य केंद्र में खनिज अधिकारी मोहनसिंह खतेडिया का एक चार मंजिला मकान है जिसमें चार किराएदार है। पूछताछ में दो किराएदार मौके पर मिले दो कहीं बाहर गए हुए हैं।