फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Leader of Opposition Govind Singh commented on Investors Summit and CM Shivraj

Politics: इन्वेस्टर्स समिट पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा- भारत की बदनामी हुई, शिवराज को रोड शो कर माफी मांगनी चाहिए

Wed, 11 Jan 2023 06:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 11 Jan 2023 06:18 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए इन्वेस्टर्स समिट को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, इस कार्यक्रम से पूरे भारत की बदनामी हुई है। सीएम शिवराज को रोड शो कर माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
Leader of Opposition Govind Singh commented on Investors Summit and CM Shivraj
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में हो रहे भारतीय प्रवासी सम्मेलन को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सवाल खड़े किए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि बड़े शर्म की बात है कि मध्यप्रदेश सरकार ने पूरे विश्व में प्रदेश का नाम कलंकित किया है।

विज्ञापन


सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हॉल में जबरन घुस गए, जिस हॉल की क्षमता तीन हजार थी, वहां पर छह हजार लोग पहुंच गए। विदेश से आए हमारे मेहमान NRI और भारतीय प्रवासी बाहर खड़े रहे। जब उन्होंने हॉल के अंदर जाने का आग्रह किया तो कहा गया कि बाहर टीवी लगी है, उसमें आप देख सकते हैं। अगर उनको टीवी में ही देखना था तो अमेरिका और लंदन में घर बैठकर देख सकते थे फिर उन्हें यहां क्यों बुलाया।
विज्ञापन


CM ने पूरे भारत वर्ष का सिर नीचा किया...
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा, शिवराज सरकार और उनके नेताओं ने विदेश से आए मेहमानों का अपमान किया है। मध्यप्रदेश का नाम बदनाम किया है। अमेरिका से आई भारतीय मूल की एक महिला व्यापारी ने शिवराज सरकार की खूब आलोचना की है। आधे से ज्यादा इस इन्वेस्टर्स समिट में जो मेहमान आए थे, वह अपमानित होकर भाग गए। शिवराज सिंह चौहान ने पूरे भारतवर्ष का सिर नीचा किया है और पूरे विश्व में भारत की बदनामी की है। केवल माफी मांगने से कुछ नहीं होता है, उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान आप विदेश में जाकर जैसे रोड शो करते थे, वैसे ही रोड शो के जरिए माफी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के कार्यक्रम में NRI को हॉल में बैठने की नहीं मिली थी जगह...
इंदौर में दो दिन पहले प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान हॉल फुल होने के कारण कई NRI को एंट्री नहीं दी गई। इसके कारण व्यवस्थाओं को लेकर NRI भड़क गए। वायरल वीडियो में NRI जूली जैन ने कहा, हम लोग सुबह 8:30 बजे इंदौर पहुंच गए थे। यहां पहुंचने पर बताया कि हॉल में किसी तरह की अब जगह नहीं है और पूरी तरह से खचाखच भर गया है। इसके बाद दरवाजे भी बंद कर दिए गए, हॉल के अंदर सरकार के लोग बैठे थे। हम एनआरआई बाहर थे। इसके बाद कई एनआरआई ने हॉल के बाहर शिवराज सरकार पर टिप्पणी की। उसके बाद कार्यक्रम समाप्त होने के बाद खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस व्यवस्थाओं को लेकर माफी मांगी।

मोहन भागवत के बयान पर कहा...
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर गोविंद सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मोहन भागवत पीछे से देश की सरकार के सर्वे सर्वा हैं। वहां पर प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक धोक लगाते हैं। भागवत जी को यह पता नहीं पता होना चाहिए कि उन्हें डरा कौन रहा है और डराने वाले पर कार्रवाई करें और उन्हें जेल होना चाहिए।


गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर बोले नेता प्रतिपक्ष...
राहुल गांधी को लेकर दिए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पलटवार किया है। उनका कहना है कि नरोत्तम मिश्रा को बोलने की बीमारी हो गई है। मुख्यमंत्री की दौड़ में हैं, इसलिए पार्टी और प्रदेश को बताना चाहते हैं कि उनसे ज्यादा कोई विद्वान नहीं है, जिस मुद्दे पर नहीं बोलना चाहिए, उस पर भी बोलते हैं। कमलनाथ के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया पर जब उनसे सवाल पूछा गया तो वे कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed