फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   kota shivpuri girl kidnapping case

Kidnapping: इंदौर में मिली शिवपुरी की छात्रा, दोस्त के साथ भागी थी, अपहरण की झूठी कहानी रची

Tue, 02 Apr 2024 08:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 02 Apr 2024 08:50 PM IST
सार

पिता ने कोटा से गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी, पुलिस को कुछ दिन पहले इंदौर से सीसीटीवी फुटेज मिले थे। 
 

विज्ञापन
kota shivpuri girl kidnapping case
पिता को भेजे फोटो और सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

शिवपुरी की लापता छात्रा को इंदौर पुलिस ने तलाश लिया है। उसके पिता ने कोटा से उसके गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को कुछ दिन पहले उसके सीसीटीवी फुटेज इंदौर में मिले थे। वह एक दोस्त के साथ भागी थी और अपहरण की झूठी कहानी रचकर पिता को वीडियो भी बनाकर भेजे थे। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस टीम ने काव्या धाकड़ (20) और उसके दोस्त हर्षित को ढूंढ लिया है। छात्रा और उसके दोस्त देवगुराड़िया (खुड़ैल) के आगे इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के समीप छात्रा की सहेली के रूम पर रह रहे थे। एसआई बलराम तोमर की टीम ने दोनों को वहां से पकड़ा। छात्रा की सहेली इंडेक्स कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन


छात्रा पहले इंदौर में पढ़ती थी और बाद में कोटा एक कोचिंग में एडमिशन लेने के लिए गई थी। वहां से छात्रा फिर इंदौर अपने दोस्त हर्षित के पास आ गई और इंदौर से पिता को अपहरण के फोटो वीडियो बनाकर भेज दिए। पिता को लगा कि वह कोटा से अपहरण हुई है और इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बाद में पुलिस को इंदौर में छात्रा और उसके मित्र के सीसीटीवी फुटेज मिले और अब उसे पकड़ने में सफलता हासिल हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed