फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Khatu Shyam temple vandalized before idol installation in Indore

Indore News: इंदौर में मूर्ति स्थापना से पहले खाटू श्याम मंदिर में हुई तोड़फोड़, आरोपी फरार

Sun, 28 May 2023 02:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 28 May 2023 02:20 PM IST
सार

आरोपियों की तलाश की जा रही है, अब दोबारा मंदिर को ठीक कर वहां पर ही मूर्ति स्थापना होगी

विज्ञापन
Khatu Shyam temple vandalized before idol installation in Indore
मंदिर में तोड़फोड़ - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के एक मंदिर में तोड़फोड़ की घटना हुई है। मूर्ति स्थापना के पहले शनिवार देर रात घटना हुई। यह मंदिर इतवारिया बाजार स्थित नवनिर्मित गर्भगृह में तैयार किया जा रहा था। मल्हारगंज क्षेत्र में अनिल डेयरी के सामने यह मंदिर बनाया गया है। मंदिर में खाटू श्याम की प्रतिमा स्थापित किया जाना है। मंदिर से जुड़े कैलाश भाटी ने बताया कि रात को राजा पम्मी और इनके साथियों ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दी, जिसके बाद वहां भारी संख्या में खाटू श्याम के भक्त जमा हुए। भीड़ को देखकर आरोपी वहां से भाग गए। आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुलिस से मांग की है। मौके पर पुलिस भी आ गई थी। हालांकि अब दोबारा मंदिर को ठीक कर वहां मूर्ति स्थापना होगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर प्रबंध समिति के लोग पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed