फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   kailash vijayvargiya on shivraj singh chouhan ladli behna yojana

Mp Election: लाड़ली बहना के सवाल पर तल्ख हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- जीत मोदी और शाह की वजह से मिली

Sun, 03 Dec 2023 06:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 03 Dec 2023 06:10 PM IST
सार

मप्र विधानसभा चुनाव के परिणामों में सफलता के बाद भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से बात की, उन्होंने कहा कि जहां लाड़ली बहना योजना नहीं थी वहां पर भी भाजपा जीती 
 

विज्ञापन
kailash vijayvargiya on shivraj singh chouhan ladli behna yojana
लाड़ली बहना योजना पर क्या बोले कैलाश - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मप्र विधानसभा चुनाव में लाड़ली बहना योजना को जीत का श्रेय देने की खबरों के बीच कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि मप्र में भाजपा को जीत पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की वजह से मिली है। विजयवर्गीय ने कहा कि मप्र के साथ छग और राजस्थान में भी भाजपा को जीत मिली जबकि वहां पर लाड़ली बहना योजना नहीं थी। यहां तक कि विजयवर्गीय ने इस प्रश्न को पूछने पर यह भी कह दिया कि आप लोग दरबारी जैसे प्रश्न पूछते हो। अब राजनीतिक गलियारों में विजयवर्गीय के इस बयान के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद भी कैलाश विजयवर्गीय ने यह कहा था कि मप्र में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह दिल्ली के नेता तय करेंगे।  
विज्ञापन


मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस दिन इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो हुआ था उसी दिन मैंने कह दिया था कि हम इंदौर की सभी नौ और प्रदेश में 160 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मैंने कहा था कि हम मालवा में सबसे ज्यादा वोटों से जीतेंगे, वह रिकॉर्ड तोड़ा। छत्तीसगढ़ में हमारी ग्रेट विक्ट्री है जिसकी हमें खुद कल्पना नहीं थी। राजस्थान में भी अच्छी जीत हासिल की है। इस तरह तीन राज्यों से सरकार बनाना साफ दिखाई देता है कि हम अगला लोकसभा चुनाव 400 से ज्यादा सीटों से जीतेंगे।
विज्ञापन


कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि मुझे इंदौर के लोगों ने भरपूर प्यार दिया। मेरे बारे में कहा जा रहा था कि मैं बाहरी हूं लेकिन मुझे विधानसभा एक के लोगों ने दिल खोलकर वोट दिए। इंदौर और मालवा निमाड़ के परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा संगठन की नीतियों लोगों का लगातार विश्वास जीत रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed