फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Kailash Kher will perform at the launch of Mahakal Lok

Mahakal Lok: इंदौर पहुंचे मशहूर गायक कैलाश खेर, कहा- महाकाल पहला ऐसा ज्योतिर्लिंग जिसके लिए स्तुति गान बना

Mon, 10 Oct 2022 03:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 03:47 PM IST
सार

कैलाश खेर ने कहा कि देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में महाकाल ऐसा ज्योतिर्लिंग है, जिसके लिए स्तुतिगान तैयार हुआ है। गीत को तैयार होने में सवा महीने का समय लगा। 

विज्ञापन
Kailash Kher will perform at the launch of Mahakal Lok
कैलाश खेर ने इंदौर में महाकाल लोक के बारे में चर्चा की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में महाकाल लोक का कल यानी 11 अक्टूबर को लोकार्पण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम छह बजे उज्जैन पहुंचेंगे। समारोह में ख्यात गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे और इस दौरान महाकाल का स्तुतिगान भी लांच होगा। समारोह में शामिल होने से पहले कैलाश खेर सोमवार को इंदौर प्रेस क्लब में पहुंचे और पत्रकारों से मुलाकात की। 
विज्ञापन


विज्ञापन



कैलाश खेर ने कहा कि देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में महाकाल ऐसा ज्योतिर्लिंग है, जिसके लिए स्तुतिगान तैयार हुआ है। गीत को तैयार होने में सवा महीने का समय लगा। सवाया तो हमारे यहां शुभ माना जाता है। 108 संगीतकारों ने मिलकर इसे तैयार किया है। 21 ब्राह्मणों के श्लोक भी गीत में सुनाई देंगे। नाथ संप्रदाय के 21 कलाकारों ने इसमें बीन बजाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का दूत बताते हुए कहा कि वे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो मंदिरों पर ध्यान दे रहे हैं। इससे पहले हमें कोई ऐसा प्रधानमंत्री नहीं दिखा, जो मंदिरों पर ध्यान दे। मोदी मंदिर परिसरों पर ध्यान दे रहे हैं। छोटी-छोटी गलियों को विस्तारित कर दे। मंदिर परिसर में फूल बेच रहे हैं, प्रसाद बेच रहे हैं, उनके बारे में भी सोचा। 

खेर ने कहा कि अब देश के मन की दशा बदल रही है। यह देशवासी भी महसूस कर रहे हैं। हमारे देश की ताकत अध्यात्म है। यही देश को बचाकर रखेगी। कैलाश खेर ने कहा कि उन्होंने फिल्मों के लिए गाने बहुत से गाए हैं, लेकिन फिल्म देखने का शौक नहीं है। खेर ने बताया कि उन्होंने बाहुबली फिल्म देखी है। वह काफी अच्छी भी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed