फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Junior engineer and driver of electricity company in Indore arrested while taking bribe of 10 thousand rupees

Indore News: बिजली कंपनी का इंजीनियर और ड्राइवर 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त ने की कार्रवाई

Tue, 13 Sep 2022 05:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 05:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर में बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर और ड्राइवर को दस हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा है। 

विज्ञापन
Junior engineer and driver of electricity company in Indore arrested while taking bribe of 10 thousand rupees
इंजीनियर और ड्राइवर गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर गयाप्रसाद वर्मा को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बिजली चोरी से जुड़े एक मामले को रफा-दफा करने के लिए वर्मा ने चालीस हजार रुपये की घूस मांगी थी। दस हजार रुपये की पहली किस्त लेते समय ही वह पकड़ा गया। 

विज्ञापन


आजाद नगर निवासी सुजाद खान ने इंदौर लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी कि वर्मा और ड्राइवर गयासुद्दीन घूस मांग रहे हैं। पहले इस मामले की पुष्टि की गई। जब यह स्पष्ट हो गया कि मामला घूसखोरी का ही है तो लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया और दस हजार रुपये की घूस की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन


दरअसल, सुजाद खान के घर पर मार्च 2021 में एमपीईबी की टीम ने बिजली चोरी पकड़ी थी। 83 हजार रुपये का पंचनामा तैयार किया गया था। इसी मामले को रफा-दफा करने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed