फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Joint director guilty of touching the cheek of a female officer

Indore News: महिला अधिकारी के गाल छूने में ज्वाइंट डायरेक्टर दोषी, जांच रिपोर्ट तैयार

Sun, 21 Apr 2024 09:31 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 21 Apr 2024 09:31 AM IST
सार

इंदौर के ट्रेजरी ज्वाइंट डायरेक्टर टीएस बघेल के खिलाफ जांच पूरी हो गई है। रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी। 
 

विज्ञापन
Joint director guilty of touching the cheek of a female officer
टीएस बघेल जांच में दोषी पाए गए। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के ट्रेजरी ज्वाइंट डायरेक्टर टीएस (तेरसिंह) बघेल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ महिला अधिकारी ने शिकायत की थी और उस मामले की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। जांच में बघेल को दोषी बताया गया है। अब जांच रिपोर्ट कलेक्टर आशीष सिंह को सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन


क्या है मामला
महिला अधिकारी ने शिकायत में बताया कि 13 मार्च को वह अपने ऑफिस में काम कर रही थी। तभी विभाग के प्रमुख बघेल आए और कहा कि कहां थी, दिख नहीं रही थी। मैंने कहा मैं तो यहीं काम कर रही थी। इसके बाद वे मेरे पीछे आए और मेरे गालों पर हाथ लगाया। मैंने इसका विरोध किया तो वहां से चले गए। इसके बाद जब मैंने मैं अपने साथी अधिकारियों के साथ उनके कक्ष में आपत्ति लेने के लिए गई तो उन्होंने कहा हां मुझसे गलती हो गई मुझे एेसा नहीं करना चाहिए था। इसके बाद वे बोले कि गाल पर ही तो हाथ लगाया कहीं और तो हाथ नहीं लगाया। इसके बाद महिला अधिकारी ने इसकी शिकायत कमिश्नर और महिला आयोग को की। इसके बाद मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई जिसने जांच में यह पाया कि महिला की शिकायत सही है। 
विज्ञापन


महिला ने कहा पहले भी परेशान करते थे बघेल
महिला ने शिकायत में यह भी कहा कि बघेल पहले भी परेशान करते थे। पहले भी कई बार वे कपड़ों पर और निजी जीवन पर अशोभनीय टिप्पणी कर चुके थे। जिस दिन उन्होंने यह हरकत की उस दिन कई अधिकारी जांच के लिए फील्ड पर गए थे और मैं अकेली थी। उन्होंने इसे अपने लिए एक अवसर समझा और मेरे साथ गलत हरकत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बघेल ने भी पेश किए तीन गवाह
जांच कमेटी ने घटना के दौरान वहां पर मौजूद अधिकारियों के भी बयान लिए। इस मामले में बघेल की ओर से भी तीन गवाहों के बयान लिए गए। इन तीनों ने बघेल के व्यवहार को अच्छा बताया लेकिन कहा कि घटना के दौरान वे मौके पर नहीं थे। सभी गवाहों के बयान और जांच के बाद कमेटी ने बघेल के खिलाफ लगाए गए आरोप को सही पाया।


मुझे अभी रिपोर्ट नहीं मिली
कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि कमेटी ने प्रारंभिक तौर पर महिला अधिकारी द्वारा लगाए आरोप को सही पाया है। हालांकि मुझे अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। कमेटी के अध्यक्ष जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन है। वे विभाग को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed