{"_id":"65db5c09b7c57a0baa0d7ffb","slug":"janhit-party-protest-narendra-singh-tomar-and-devendra-indore-news-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: तोमर के बेटे और नशे के बढ़ते व्यापार के विरोध में सड़क पर उतरे संघ के पूर्व प्रचारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: तोमर के बेटे और नशे के बढ़ते व्यापार के विरोध में सड़क पर उतरे संघ के पूर्व प्रचारक
Sun, 25 Feb 2024 08:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 25 Feb 2024 08:56 PM IST
सार
इंदौर के कलेक्टोरेट तिराहे पर शुरू हुआ दो दिवसीय धरना, प्रदेश में कई जगह सड़कों पर उतरे लोग
विज्ञापन
नशे के खिलाफ हस्ताक्षर करते नागरिक।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
देशभर में बढ़ते नशे के व्यापार के विरोध में संघ के पूर्व प्रचारक भी उतर आए हैं। इनकी मांग है कि सरकारें नशे के व्यापार को प्रोत्साहित कर रही हैं और इससे युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो रहा है। सरकार को हर तरह के नशे पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। इनकी यह भी मांग है कि मप्र विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र का कुछ दिन पहले वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में ड्रग्स की खेती संबंधित बातचीत थी। इस वीडियो की भी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होना चाहिए।
युवा, महिलाओं, बुजुर्गों ने किए हस्ताक्षर
इंदौर के कलेक्टोरेट तिराहे पर जनहित पार्टी के बैनर तले दो दिवसीय धरना शुरू किया गया। इसमें जनता से आव्हान किया गया कि वे नशे के बढ़ते व्यापार के खिलाफ आगे आएं। धरने और आंदोलन में शहर के सैकड़ों युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हस्ताक्षर किए। स्कूल के बच्चों ने भी इसमें भाग लिया और नशे के विरोध में नारे लगाए। सभी ने इस पर सहमति दी की नशे का व्यापार खत्म होना चाहिए।
धरने में यह मांगें की गई
1. पूरे देश में सभी प्रकार के ड्रग्स की बिक्री तुरंत बंद हो एवं इसका व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
2. पूरे देश में 5 साल में सम्पूर्ण शराब बंदी का लक्ष्य लेकर धीरे-धीरे शराब की दुकानों में कटौती की जाए।
3. मध्य प्रदेश विधानसभा के वर्तमान स्पीकर श्री नरेंद्र सिंह जी तोमर जो पूर्व में भारत सरकार के कृषि मंत्री थे, उनके बेटे के विदेशी लेनदेन एवं ड्रग्स की खेती के वायरल वीडियो की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की जाए।
विज्ञापन
प्रदेश में कई जगह हो रहा आंदोलन
इंदौर और ग्वालियर में आज से दो दिवसीय धरना शुरू किया गया है। 3 मार्च से भोपाल में धरना है। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में जन जागरण किया जा रहा है और लोगों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।