{"_id":"64ca1d78c648c82537014756","slug":"it-engineer-arrested-for-pressurizing-father-in-law-for-religion-change-demanded-two-lakhs-from-father-in-la-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: धर्म परिवर्तन के लिए ससुर पर दबाव बना रहा आईटी इंजीनियर गिरफ्तार, ससुर से मांगेे थे दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: धर्म परिवर्तन के लिए ससुर पर दबाव बना रहा आईटी इंजीनियर गिरफ्तार, ससुर से मांगेे थे दो लाख
Wed, 02 Aug 2023 02:40 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 02 Aug 2023 02:40 PM IST
सार
विजय नगर पुलिस के अनुसार गंगादेवी नगर निवासी दयाराम गौर ने थाने में दामाद सैय्यद इम्तियाज के खिलाफ जबरन धर्म बदलने की शिकायत की। दयाराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को नौकरी के लिए हैदराबाद भेजा था। वहां सैय्यद ने बहला-फुसला कर उससे शादी कर ली।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्तर मेें आरोपी।
- फोटो : amar ujala digital
विस्तार
विजय नगर पुलिस ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे एक आईटी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। युवक ने इंदौर निवासी युवती से हैदराबाद में शादी कर ली थी। युवती भी इंजीनियर है। युवती ने अपने परिजनों से भी शादी की बात छुपाई थी। युवक हैदराबाद का निवासी है।
विज्ञापन
विजय नगर पुलिस के अनुसार गंगादेवी नगर निवासी दयाराम गौर ने थाने में दामाद सैय्यद इम्तियाज निवासी हैदराबाद के खिलाफ जबरन धर्म बदलने की शिकायत की। दयाराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को नौकरी के लिए हैदराबाद भेजा था। वहां सैय्यद ने बहला-फुसला कर उससे शादी कर ली।
विज्ञापन
अब इंदौर आकर वह धमका रहा था कि या तो बेटी की तरह तुम भी धर्म परिवर्तन कर लो, या फिर दो लाख रुपये दो। मैने तुम्हारी बेटी से निकाह कर लिया है। यदि दो लाख रुपये नहीं दिए तो तुम्हारी बेटी के फोटो वायरल कर दूंगा। पिता ने इनकार किया तो कहने लगा कि तुम्हे भी अपना धर्म बदलना होगा।
विज्ञापन
जाॅब केे लिए गई थी हैदराबाद बेटी
फरियादी की बेटी ने इंदौर के एक काॅलेज से साफ्टवेयर इंजीनियरिंग की है और उसकी अच्छे पैकेज पर हैदराबाद मेें जाॅब लग गई। वहां मुस्लिम युवक ने उससे शादी र कर ली और जबरन अपने रीति रिवाज भी बेटी पर थोपता है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
