{"_id":"68dbd972f084c9880b0029c3","slug":"international-elderly-day-krishna-guruji-to-felicitate-senior-citizens-representing-democracy-s-4-pillars-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: लोकतंत्र के चार स्तंभों में शामिल वरिष्ठजनों का सम्मान, कृष्णा गुरुजी देंगे अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: लोकतंत्र के चार स्तंभों में शामिल वरिष्ठजनों का सम्मान, कृष्णा गुरुजी देंगे अवॉर्ड
Tue, 30 Sep 2025 06:52 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 30 Sep 2025 06:52 PM IST
सार
शहर के आध्यात्मिक हीलर कृष्णा गुरुजी ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर लोकतंत्र के चार स्तंभों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठजनों को उनके घर जाकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक हीलर कृष्णा गुरुजी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शहर के अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक हीलर कृष्णा गुरुजी ने लोकतंत्र के चारों स्तंभों का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठजनों का उनके घर जाकर सम्मान करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
कृष्णा गुरुजी प्रत्येक वरिष्ठ प्रतिनिधि का तिरंगे दुपट्टे से स्वागत करेंगे और उन्हें ‘विघ्नहर्ता अवॉर्ड’ प्रदान करेंगे। यह सम्मान समाज की ओर से उनके प्रति कृतज्ञता और धन्यवाद का प्रतीक होगा, क्योंकि उनके योगदान ने नागरिकों के जीवन से अनेक विघ्न दूर किए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sehore News: त्योहारों पर मिली रेलवे की सौगात, अब सीहोर स्टेशन पर भी रुकेगी मुंबई-अयोध्या स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
इस अवसर पर सम्मानित होने वाले वरिष्ठजनों में
श्री नारायण सिंह केसरी (100 वर्ष) – भूतपूर्व राज्यसभा सांसद (विधायिका)
डॉ. रवि अतरौलिया – रिटायर डीएसपी, पुलिस सेवा (कार्यपालिका)
श्री रजनीकांत शर्मा (83 वर्ष) – सेवानिवृत्त न्यायाधीश (न्यायपालिका)
और
श्री मदन लाल बम (93 वर्ष) – वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया/प्रेस शामिल हैं।
कृष्णा गुरुजी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती इन चारों स्तंभों के योगदान से है। आज जब हम वरिष्ठजनों का सम्मान कर रहे हैं, तो यह सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि पूरे लोकतंत्र का सम्मान है।
