फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Wrestling champion Shivani said- if the trials were conducted according to the rules, the country woul

Indore: कुश्ती चैंपियन शिवानी ने कहा-नियमों के हिसाब ट्रायल्स होते तो ओलंपिक मेडल देश की झोली मेें होता

Thu, 08 Aug 2024 06:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 08 Aug 2024 06:05 PM IST
सार

शिवानी कहती है कि मैं किसी विवादों में पड़ना नहीं चाहती। मुझे अपने खेल पर फोकस करना है। विनेश के अयोग्य करार होने से भारत के मुकाबले से बाहर होने का दुख है। मैं तो बस इतना कहना चाहूंगी कि सिस्टम के हिसाब से चयन होना चाहिए।

विज्ञापन
Indore: Wrestling champion Shivani said- if the trials were conducted according to the rules, the country woul
महिला पहलवान शिवानी पवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सौ ग्राम वजन कम ज्यादा होने से ओलंपिक के मुकाबले में अयोग्य करार हुई पहलवान विनेश फोगोट के साथ खेलप्रेमियोंं को सहानुभूति है। इसे लेकर पहलवानों की प्रतिक्रिया भी आ रही है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ गांव की महिला पहलवान शिवानी पंवार को इसका बड़ा दुख है।

विज्ञापन



उनका कहना है कि विनेेश फायनल मुकाबला जितने की योग्यता रखती थी, लेकिन वजन के कारण वह फायनल नहीं खेल पाई। कुश्ती चैंपियन शिवानी ने कहा कि यदि नियमों के हिसाब से ट्रायल्स के माध्यम से चयन होता तो कुश्ती में स्वर्ण पदक देश की झोली में होता।

विज्ञापन

 

 

हम आपको बता दे कि मध्य प्रदेश की शिवानी ने एशियन चैंपियनशिप में 50 किलोग्राम वजन वर्ग में विश्व चैंपियनशिप पदक प्राप्त करने वाली पहलवान को हराकर देश के लिए पदक जीता था। अच्छा प्रदर्शन होने के बावजूद शिवानी का चयन ओलंपिक के लिए नहीं हो सका और उसके बजाए विनेश को मौका मिला, क्योकि विनेश को ट्रायल्स में 50 और 53 किलोग्राम वजन में कुश्ती लड़ाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन





नियमों को शिथिल करते हुए 50 किलोग्राम वजन के लिए मुकाबला चार घंटे रोक दिया गया था। तब शिवानी ने विरोध किया तो मुकाबला हुआ, लेकिन पांच अंक आगे रहने के बावजूद शिवानी को कम अंक दिए गए और विनेश को विजेता घोषित कर दिया। अब शिवानी ने इसके खिलाफ भारतीय कुश्ती संघ व भारतीय ओलंपिक संघ में शिकायत दर्ज कराई थी।


पदक नहीं मिलने का दुख मुझे भी

शिवानी कहती है कि मैं किसी विवादों में पड़ना नहीं चाहती। मुझे अपने खेल पर फोकस करना है। विनेश के अयोग्य करार होने से भारत के मुकाबले से बाहर होने का दुख है। मैं तो बस इतना कहना चाहूंगी कि सिस्टम के हिसाब से चयन होना चाहिए, लेकिन फिर इस तरह की स्थिति न बने।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed