फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Work will be done on 23 roads of Master Plan in Indore, Rs 450 crore will be spent, Mayor Council appr

Indore:इंदौर में मास्टर प्लान की 23 सड़कों के होंगे काम, 450 करोड़ होंगे खर्च, महापौर परिषद ने दी मंजूरी

Tue, 10 Dec 2024 08:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 10 Dec 2024 08:00 PM IST
सार

शहर के देवगुराडिया स्थित 500 टीडीपी क्षमता के बायो मिथेनेशन प्लांट की क्षमता 800 करने का फैसला लिया है। यह विश्व का सबसे बड़ा प्लांट होगा। प्लांट की गुणवत्ता भी बढ़ाई जाएगी। इस प्लांट से बनने वाली सीएनजी से शहर की बसों का संचालन हो रहा है।

विज्ञापन
Indore: Work will be done on 23 roads of Master Plan in Indore, Rs 450 crore will be spent, Mayor Council appr
इंदौर में मास्टर प्लान की 23 सड़कों के होंगे काम - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में मास्टर प्लान की 23 सड़कों के निर्माण कार्य को मंजूरी मंगलवार को महापौर परिषद बैठक में मिल गई है। इसके अलावा 14 नई सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा गया है। अगले माह से सड़कों का काम शुरू हो जाएगा। इन सडकों के निर्माण से शहर में आने वाले 20 से 25 सालों के लिये शहरवासियों को अच्छी सडक मिलेगी और यातायात बेहतर होगा।

विज्ञापन



इसके अलावा शहर के देवगुराडिया स्थित 500 टीडीपी क्षमता के बायो मिथेनेशन प्लांट की क्षमता 800 करने का फैसला लिया है। यह विश्व का सबसे बड़ा प्लांट होगा। प्लांट की गुणवत्ता भी बढ़ाई जाएगी। इस प्लांट से बनने वाली सीएनजी से शहर की बसों का संचालन हो रहा है।

विज्ञापन

 

450 करोड की लागत से विभिन्न पैकेज में शहर की 23 सड़कें बनेगी। जिनमें भागीरथपुरा मुख्य मार्ग एमआर 4 से पुलिया तक, जिंसी चौराहे से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक सडक निर्माण, किला मैदान रोड गुटेकेश्वर महादेव मंदिर से सदर बाजार तक, कंडिलपुरा रोड सुभाष मार्ग से इंदौर वायर चौराहा तक, नेमी नाथ चौराहे से जिंसी चौराहे तक, एयरपोर्ट रोड से एमआर 5 को जोडने वाली लिंक रोड, भमोरी चौराहे से एमआर 10 एवं राजशाही गार्डन से होटल वॉव तक, एमआर 9 से मालवीय नगर, एलआईजी लिंक रोड, सांवेर रोड पेट्रोल पम्प से शिवशक्ति नगर हनुमान मंदिर तक सडक निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

रेसकोर्स रोड के आगे वीर सावरकर प्रतिमा से अटल गेट तक, एबी रोड जीपीओ चौराहे से सरवटे बस स्टेशन तक, नेहरू प्रतिमा मधुमिलन चौराहा से छावनी पुल तक, सुभाष मार्ग गोल मंदिर से रामबाग ब्रिज तक, मच्छी बाजार चौराहे से चन्द्रभागा ब्रिज तक, मूसाखेडी चौराहे से सांवरिया धाम मंदिर तक, जमजम चौराहे से स्टार चौराहे तक, रिंग रोड खजराना मंदिर से जमजम चौराहे तक सडक सड़क निर्माण किया जाएगा। एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में एमआर 5 से बडा बांगडदा तक, टीसीएस चौराहा से एमआर 5 तक लिंक रोड, खजराना कब्रिस्तान से रिंग रोड तक, एमआर 10 से एमआर 12 को जोडने वाली लिंक रोड, इंदौर बायपास से सिटी फॉरेस्ट तक सड़क बनेगी। इन सड़कों के लिए बाधक हिस्से हटाने का काम जारी है। बाणगंगा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाए जा चुके है।


 

एक जोन बनेगा सफाई में आत्मनिर्भर

नगर निगम सफाई के मामले में किसी एक जोन को आत्मनिर्भर बनाएगा। उस जोन के कचरे का निपटान भी उसी क्षेत्र में होगा और सफाई शुल्क का उपयोग भी वहां किया जाएगा। जोन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगने वाले संसाधनों के लिए कुछ कंपनियां भी मदद के लिए तैयार है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed