फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Work on six lane road starts from Indore side, there will be relief in traffic during Simhastha.

Indore: छह लेन सड़क का काम इंदौर की तरफ से शुरू, सिंहस्थ के समय मिलेगी ट्रैफिक मेें राहत

Sat, 15 Feb 2025 04:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 15 Feb 2025 04:37 PM IST
सार

सड़क के निर्माण पर डेढ़ हजार करोड़ रुपये सरकार खर्च कर रही है। इस मार्ग पर तीन बड़े ब्रिज और छह अंडरपास बनाए जाएंगे। चार माह पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया था। इस प्रोजेक्ट का निर्माण वर्ष 2028 में होगा।

विज्ञापन
Indore: Work on six lane road starts from Indore side, there will be relief in traffic during Simhastha.
इंदौर उज्जैन छह लेन मार्ग के लिए बन रहा ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से उज्जैन के बीच 50 किलोमीटर लंबाई में छह लेन सड़क का काम शुरू हो चुका है। अब इंदौर शहर की सीमा में भी छह लेन के हिसाब से सड़क के बेस के लिए काम चल रहा है। सांवेर के समीप पुरानी पुलिया को भी चौड़ा करने के लिए शेड लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन


ज्यादातर काम सड़क निर्माण कंपनी रात के समय कर रही है, क्योंकि तब ट्रैफिक कम रहता है। इंदौर में अरविंदो अस्पताल से सड़क बनेगी, क्योंकि यहां तक छह लेन ब्रिज की भुजा उतरेगी। छह लेन सड़क बनने के बाद 50 किलोमीटर की दूरी 40 से 50 मिनट में तय हो जाएगी। फोरलेन को छह लेन करने में सरकार को ज्यादा परेशानी नहीं आएगी, क्योंकि दस साल पहले जब सड़क फोरलेन की गई थी। तब छह लेन के हिसाब से जमीनों का अधिगृहण कर लिया गया था। चार गांवों में बाधक निर्माणों को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


महाकाल गेट तक बनेगी सड़क
यह सड़क उज्जैन में महाकाल गेट तक बनेगी। फिलहाल सांवेर, रिंगनोद, निनौरा में काम तेजी से चल रहा है। उज्जैन की सीमा पर भी फोरलेन के दोनों तरफ एक-एक लेन के लिए खुदाई कर जमीन को समतल किया जा रहा है। यहां मुरम भी बिछाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई साल में काम पूरा होगा
इस सड़क के निर्माण पर डेढ़ हजार करोड़ रुपये सरकार खर्च कर रही है। इस मार्ग पर तीन बड़े ब्रिज और छह अंडरपास बनाए जाएंगे। चार माह पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया था। इस प्रोजेक्ट का निर्माण वर्ष 2028 में होगा। उसके बाद उज्जैन में सिंहस्थ मेला लगेगा। तब इंदौर से उज्जैन के लिए एक लाख से अधिक वाहनों की आवाजाही होगी। उस ट्रैफिक के लिए छह लेन सड़क मददगार साबित होगी। अभी इंदौर से उज्जैन के बीच 25 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। इस सड़क के अलावा पीडब्ल्यूडी हातोद, चंद्रवतीगंज से उज्जैन तक फोरलेन सड़क बनाएगा। यह सड़क चिंतामण गणेश मंदिर तक बनेगी। उसके निर्माण से उज्जैन के लिए एक और रूट मिल जाएगा। देवास से भी उज्जैन के बीच भी सड़क को फोरलेन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed