{"_id":"6669a20483fbc771ae0a0144","slug":"indore-when-fire-broke-out-in-the-workshop-the-administration-sealed-the-car-showroom-irregularities-were-a-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: वर्कशाॅप में लगी आग तो प्रशासन ने किया कार शोरूम सील, एक कॉम्प्लेक्स में भी मिली अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: वर्कशाॅप में लगी आग तो प्रशासन ने किया कार शोरूम सील, एक कॉम्प्लेक्स में भी मिली अनियमितता
Wed, 12 Jun 2024 07:36 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 12 Jun 2024 07:36 PM IST
सार
टीम ने कार उस वर्कशाॅप को भी सील कर दिया, जहां आग लगने से दस कारें जल गई थीं। इसके बाद टीम आनंद बाजार स्थित राॅफेल टाॅवर पहुंची। इस बिल्डिंग में 15 से ज्यादा दफ्तर संचालित होते हैं। इसके बावजूद आग से बचाने के लिए कोई इंतजाम बिल्डिंग में नहीं थे।
विज्ञापन
रैफेल टाॅवर काम्प्लेक्स सील करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के व्यावसायिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने पर प्रशासन उन्हें सील कर रहा है। बुधवार को पलासिया के सांघी कार शोरूम को सील किया गया। इस शोरूम के वर्कशाॅप पर मंगलवार को आग लग गई थी। इसमें दस से ज्यादा गाड़ियां जल गई थीं।
विज्ञापन
बुधवार सुबह अफसर नगर निगम की टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे। सबसे पहले टीम पलासिया क्षेत्र के सांघी मोटर्स में पहुंची। यहां पर्याप्त अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नहीं पाए गए, जबकि यहां 80 से ज्यादा लोगों को स्टाफ काम करता है। आग से बचने के लिए आपातकालीन दरवाजा भी संस्थान में नहीं था। टीम ने उस वर्कशाॅप को भी सील कर दिया, जहां आग लगने से दस कारें जल गई थीं। इसके बाद टीम आनंद बाजार स्थित राॅफेल टाॅवर पहुंची। इस बिल्डिंग में 15 से ज्यादा दफ्तर, कोचिंग संस्थान व शाॅप संचालित होती हैं। इसके बावजूद आग से बचाने के लिए कोई इंतजाम बिल्डिंग में नहीं थे।
विज्ञापन
बिल्डिंग को खाली कराने के बाद उसे सील कर दिया गया। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि शहर की बड़ी इमारतों को अग्नि सुरक्षा के इंतजाम कराने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। यदि इसमें लापरवाही बरती जा रही है तो फिर बिल्डिंगों को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
पीथमपुर की फैक्ट्री में लगी आग सुबह तक नहीं बुझी
पीथमपुर की फैक्टी में लगी आग को काबू पाने में फायर ब्रिगेड को बड़ी मुश्किल हुई। आग बुझाने के लिए सेना की दमकलें भी मौके पर पहुंची। मंगलवार को लगी आग बुधवार सुबह तक नहीं बुझ पाई थी।
