फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather Update: Sudden Cold Wave Hits March, Temperature Drops Below Normal

Indore News: मार्च में ठंड का जबरदस्त पलटवार, जानिए कब तक रहेगा असर

Thu, 06 Mar 2025 10:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 06 Mar 2025 10:10 PM IST
सार

Indore News: मार्च की शुरुआत में गर्मी बढ़ने के बाद अचानक ठंड ने वापसी कर ली है। तेज ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Indore Weather Update: Sudden Cold Wave Hits March, Temperature Drops Below Normal
Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्च की गर्म शुरुआत के बाद मंगलवार रात से मौसम ने अचानक करवट ले ली। बुधवार सुबह ठंडी हवाओं के कारण सर्द दिन जैसा महसूस हुआ। उत्तर दिशा से 12-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। लंबे समय बाद सुबह की धूप में खड़े रहने का अवसर मिला। अच्छी खबर यह है कि मार्च के इस शुरुआती दौर में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम ठंडा बना रहेगा। तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर ठंडक का असर जारी रहेगा। शाम होते ही ठंड का प्रभाव और तेज हो जाएगा।  
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान की बात करें तो इंदौर में 3.6 डिग्री की गिरावट हुई, जिससे मंगलवार रात का तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। गुरुवार को दिन का तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया और रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट देखी गई। रात में तापमान 10.8 डिग्री रहा जो मंगलवार रात से 2.4 डिग्री और गिर गया। 
विज्ञापन



प्रदेश के बड़े शहरों में तापमान की समीक्षा करें तो भोपाल में सबसे अधिक 7.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे वहां का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री पहुंच गया। इस बदलाव का मुख्य कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी है। साथ ही, उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंडक का असर जारी है। मार्च वैसे भी अप्रत्याशित बदलावों के लिए जाना जाता है। ऐतिहासिक आंकड़ों की बात करें तो 28 मार्च 1892 को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि 4 मार्च 1898 को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था। वर्ष 2015 में मार्च के महीने में कुल 48.8 मिमी वर्षा भी दर्ज की गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन और ठंडक बनी रहेगी  
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं, जिससे रात के तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह ठंडा रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है।  


रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा  
ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की रात शाजापुर जिले के गिरवर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम था। इसके अलावा, राजगढ़ में 8 डिग्री, अशोकनगर के आवरी में 8.2 डिग्री, नीमच के मरूखेड़ा में 9.1 डिग्री, बड़वानी के तालुन में 9.6 डिग्री और गुना में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा, धार, सागर, सीधी, रतलाम, खजुराहो, नौगांव समेत कई अन्य शहरों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस ठंडे मौसम के चलते लोगों को सुबह और रात में गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंडक बनी रहेगी, और उसके बाद ही तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed