{"_id":"67d8f2ce5e0b9d89490d88b5","slug":"indore-weather-update-relief-from-heat-with-clouds-major-change-after-rangpanchami-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Weather Update: बादलों ने दी गर्मी से राहत, रंगपंचमी के बाद फिर से बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Weather Update: बादलों ने दी गर्मी से राहत, रंगपंचमी के बाद फिर से बदलेगा मौसम
Tue, 18 Mar 2025 09:43 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 18 Mar 2025 09:43 AM IST
सार
Indore Weather Update: इंदौर में पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी के बाद बादलों ने राहत दी है। 37.3 डिग्री तक पहुंचा पारा अब घटकर 33.3 डिग्री पर आ गया है। सोमवार को हल्की ठंड भी महसूस हो रही थी।
विज्ञापन
weather, hottest year, imd
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मार्च में इंदौर का मौसम आमतौर पर गर्म और शुष्क होता है। इस महीने के दौरान तापमान धीरे-धीरे बढ़ता है और यह गर्मी की शुरुआत का संकेत होता है। इस बार भी मार्च की शुरुआत तेज गर्मी से हुई लेकिन दो दिन से बादल की वजह से थोड़ी राहत मिली है।
मिली थोड़ी राहत
सात दिन तक लगातार बड़ी तेज गर्मी के बाद में अब थोड़ी राहत मिली है। 37.3 डिग्री तक पहुंचा पारा फिर से गिरकर 33.3 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सोमवार को सुबह के वक्त हवा की वजह से हल्की सी ठंड महसूस हो रही थी। दिनभर धूप, छांव का दौर भी चलता रहा। इस वजह से तापमान में कमी आई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आ रही है। यह 19 से 21 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हो रहा है। रविवार को भी यह 19.4 डिग्री रहकर सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा।
रंगपंचमी के बाद बदलेगा मौसम
मार्च में इंदौर में दिन का तापमान लगभग 30°C से 35°C के बीच रहता है, जबकि रात का तापमान 15°C से 20°C के बीच हो सकता है। मार्च में आर्द्रता अपेक्षाकृत कम होती है और हवाएं हल्की होती हैं। अब रंगपंचमी के बाद में फिर से मौसम बदल सकता है और गर्मी बढ़ सकती है।