फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore weather update imd mausam forecast 052024

Indore Weather: इंदौर में लगातार तीसरे दिन भी नहीं दिखा सूरज, बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपकंपाया

Fri, 05 Jan 2024 07:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 05 Jan 2024 07:28 PM IST
सार

इंदौर में लगातार तीसरे दिन भी लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हो गए। मौसम में बदलाव ने लोगों को दिनभर कंपकंपाया।

विज्ञापन
indore weather update imd mausam forecast 052024
इंदौर - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में घने कोहरे और ठंड की वजह से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। तेज गति से चलती ठंडी हवाओं की वजह से दिनभर लोग ठिठुरते रहे। लगातार तीसरे दिन लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक मौसमी सिस्टम के कारण नमी ज्यादा आ रही है। जब ऐसी स्थिति हो तब घना कोहरा छा जाता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के कारण सिस्टम से ज्यादा नमी आ रही है। बारिश कराने वाली एक ट्रफ लाइन भी बनी है। इस वजह से कोहरा छा रहा है। अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
विज्ञापन


15 किमी की रफ्तार से चली हवाएं
शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक कंपकंपाने वाली ठंड रही। इस दौरान इस सीजन में पहली बार दिन तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आई। इंदौर में पहले हफ्ते में ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को इंदौर में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार ने हवाएं चली। काफी ठिठुरन पैदा कर दी और इसका असर जनजीवन पर भी दिखा। रात का तापमान भी एक डिग्री कम हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने दो-तीन दिए ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार जताए हैं। इस दौरान बूंदाबांदी के साथ मावठे की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन का तापमान 18.3 डिग्री रहा
गुरुवार को दिन का तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके बाद रात को भी ठंड रही और तापमान 1 डिग्री कम होकर 15 (+5) सेल्सियस पर आ गया। शुक्रवार को दृश्यता 800 मीटर थी। दिन का तापमान 18.3 (-7) सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed