फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather Today: The snowfall in the mountains has led to increased cold in Indore.

Indore Weather Today: पहाड़ों की बर्फबारी का असर, ठंडी हवाओं से फिर कंपकंपाया इंदौर, दिनभर रही ठिठुरन

Fri, 30 Jan 2026 01:47 PM IST
Kamlesh Sen कमलेश सेन
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:47 PM IST
सार

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का असर इंदौर के मौसम पर दिखा। बर्फीली हवाओं, बादलों और कोहरे से ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। सुबह देर से सूर्य के दर्शन हुए, जिससे दिनभर ठंड का असर बना रहा।

विज्ञापन
Indore Weather Today: The snowfall in the mountains has led to increased cold in Indore.
घने कोहरे में रेंगते वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर इंदौर में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार शाम से हवाओं ने तीव्र ठंड का अहसास कराया। देर रात्रि से नगर में  बर्फीली ठंडी हवाओं ने फिजा को बदल दिया। गुरुवार सुबह भी जबरदस्त ठंड रही। 
विज्ञापन


ग्वालियर और चंबल संभाग में हुई बारिश और प्रदेश के कुछ जिलों में ओलावृष्टि का प्रभाव गुरुवार को इंदौर के मौसम पर दिखाई दिया। बुधवार को औसत अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य था। दृश्यता 600 मीटर थी, जो गुरुवार सुबह एक हजार मीटर दर्ज की गई। सुबह करीब 11 बजे तक शहर कोहरे के आगोश में रहा। आसमान में बादल छाए रहने के कारण सूर्य के दर्शन ही दुर्लभ हो गए थे। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह सूर्योदय का समय 7.7 था, पर सूर्य के दर्शन 10.15 बजे के करीब हुए और सूरज की बादलों की आड़ में लुकाछिपी जारी रही। सुबह साढ़े आठ बजे तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को नगर का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। हवा की गति 15 किलोमीटर घंटे की थी, इसलिए वह शूल बनकर चुभ रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: आधे प्रदेश में छाया कोहरा,स्ट्रॉन्ग सिस्टम से 3 दिन बदलेगा मौसम,भोपाल-इंदौर-ग्वालियर भीगेंगे

जनवरी 2022 में हुई थी एक इंच बारिश
जनवरी में दशक में सर्वाधिक बारिश 8 जनवरी 2022 को 27.6 मिमी यानी एक इंच से ज्यादा दर्ज की गई थी। इस माह में सर्वाधिक बारिश 1920 में 104.7 मिमी चार इंच और 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश भी 1920 में 6 जनवरी को 80.5 मिमी दर्ज की गई थी।

पिछले पांच दिनों का नगर का तापमान
तारीख   अधिकतम तापमान सामान्य से कम/ज्यादा  न्यूनतम तापमान सामान्य सेकम/ज्यादा
23-01-2026  26.6  0  12.2 +2
24-01-2026   22  - 4   13.2  +3
25-01-2026   21.8   - 4   12.2 +1
26-01-2026 28.8  + 2  15.5  +5
27-01-2026 28.3  +1  12.2  +1
28-01-2026  23.3   - 4  10.8  0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed