{"_id":"690f2739947a2cc16c0ef1f6","slug":"indore-weather-news-temperature-imd-mausam-cold-wave-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"indore weather news: इंदौर में पारा 7.6 डिग्री, रात से सुबह तक ठिठुर रहे लोग, दोपहर में थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
indore weather news: इंदौर में पारा 7.6 डिग्री, रात से सुबह तक ठिठुर रहे लोग, दोपहर में थोड़ी राहत
Sat, 08 Nov 2025 06:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 08 Nov 2025 06:54 PM IST
सार
indore weather news: इंदौर में 10 साल का ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है, बीती रात न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 8 डिग्री कम है, जिसके चलते मौसम वैज्ञानिकों ने इसे 'गंभीर शीतलहर' घोषित किया है।
विज्ञापन
इंदौर में दिनभर कोहरा छाया रहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीती रात न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री पर पहुंच गया, जो न केवल पिछले 10 साल में नवंबर का सबसे कम तापमान है, बल्कि पिछले 3 साल के दिसंबर महीने की ठंड से भी ज्यादा है। तापमान में आई इस अप्रत्याशित गिरावट से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं।
5 दिनों में 15 डिग्री गिरा पारा
शहर में ठंड का प्रकोप इस कदर बढ़ा है कि पिछले 5 दिनों में ही रात के तापमान में 15 डिग्री की भारी कमी आ चुकी है। दिन के मुकाबले रात का तापमान चार गुना तेजी से गिर रहा है। इसके कारण शाम ढलते ही शहर शीतलहर की चपेट में आ जाता है और यह असर सुबह तक बना रहता है।
मौसम केंद्र के आंकड़े
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, कल दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री कम है। इस दौरान हवाएं 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी और उत्तर-पूर्वी दिशा से चलीं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
कश्मीरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी के कारण इंदौर सहित पूरे प्रदेश में तापमान गिरा है। उस ओर से आने वाली सीधी 'कश्मीरी हवाओं' ने ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि, दिन में तेज धूप और साफ मौसम के कारण ठंड का असर कम महसूस होता है, लेकिन सूरज ढलते ही तापमान तेजी से गिरने लगता है।
'गंभीर शीतलहर' की श्रेणी में इंदौर
मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम हो और सामान्य से 6.5 डिग्री से भी ज्यादा नीचे चला जाए, तो इसे 'गंभीर शीतलहर' (Severe Cold Wave) माना जाता है। इंदौर में रात का तापमान 7.6 डिग्री (10 से कम) और सामान्य से 8 डिग्री कम (6.5 से ज्यादा) है, जो इन दोनों पैमानों को पूरा करता है। इस लिहाज से इंदौर गंभीर शीतलहर की चपेट में है।