फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather Forecast Today: IMD Alert for Rain in Nautapa, Indore Aaj Ka Mausam News in Hindi

Indore Weather Today: नौतपा में भी भीगता रहेगा इंदौर, गर्मी और उमस से राहत देंगे मौसम के बदलाव

Sat, 24 May 2025 05:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 24 May 2025 05:39 PM IST
सार

Indore Weather Today: मई माह में इंदौर में उमस और गर्मी के बीच बारिश राहत लेकर आई है। अब तक सवा छह इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज हवाएं और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Indore Weather Forecast Today: IMD Alert for Rain in Nautapa, Indore Aaj Ka Mausam News in Hindi
मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में मई की भीषण गर्मी और उमस के बीच राहत भरी बारिश का दौर जारी है। शनिवार को शहर में तेज हवाएं चलीं जिससे मौसम में हल्की ठंडक घुल गई। अब तक मई के 23 दिनों में 162.5 मिमी यानी सवा छह इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों में तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को दिन का पारा 0.5 डिग्री गिरा और 34.9 पर आ गया वहीं रात का पारा 2.3 डिग्री गिरा और 26.4 पर आ गया। शुक्रवार को भी पारे से थोड़ी राहत मिली और दिन का तापमान 1.9 डिग्री गिरकर 34.4 पर आ गया वहीं रात का पारा 0.7 डिग्री गिरकर 24.1 पर आ गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ एक्टिव
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, इस समय दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ मध्यप्रदेश से होकर गुजर रहे हैं। इन मौसमी गतिविधियों के कारण प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। अनुमान है कि अगले दो से तीन दिन तक यही स्थिति बनी रहेगी। दिन का तापमान लगातार 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक और रात का तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को उमस से बेहाल रहे लोग, शनिवार को राहत
शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ था, लेकिन दिनभर उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। इसके विपरीत शनिवार को तेज हवाओं के साथ मौसम में राहत महसूस की गई। मौसम विभाग ने इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के लिए तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है।


मध्यप्रदेश में नौतपा भी रहेगा भीगा-भीगा
इस बार नौतपा के दौरान भी मध्यप्रदेश में पानी बरसने की संभावना है। मौसम विभाग ने मई के अंतिम सप्ताह तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन सहित कुल 47 जिलों में तेज आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

सात दिनों तक अलर्ट, साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की वजह से अगले सात दिन तक आंधी और बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। इससे न सिर्फ तापमान में गिरावट आने की संभावना है बल्कि लोगों को उमस से भी कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed