फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore water hearing bhagirathpura road excavation tanker delay

Indore News: इंदौर में जल संकट! भागीरथपुरा में सड़क खुदी, नहीं पहुंच रहे हैं पानी के टैंकर

Tue, 13 Jan 2026 08:43 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 13 Jan 2026 08:43 PM IST
सार

भागीरथपुरा में पानी की लाइन बदलने और सड़क खुदाई के कारण जल संकट बना हुआ है। निवासियों का कहना है कि टैंकर समय पर नहीं आ रहे हैं। निगम अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर गलियों में नई पाइपलाइन बिछ चुकी है और टेस्टिंग के बाद सड़क को समतल किया जाएगा।

विज्ञापन
indore water hearing bhagirathpura road excavation tanker delay
इंदौर में हुई जल सुनवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागीरथपुरा में मंगलवार को पानी की टंकी पर जल समस्याओं की सुनवाई हुई। शिकायत दर्ज कराने कम लोग पहुंचे थे। टंकी पर पहुंचे निवासियों ने बताया कि पानी की लाइन बदलने के लिए सड़क कई जगह खोदी गई है। इसी कारण पानी के टैंकर समय पर नहीं आ रहे हैं और उन्हें जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


निगम के अफसरों ने बताया कि अधिकांश गलियों में पानी की नई लाइन बिछा दी गई है। अब टेस्टिंग के बाद सड़क को समतल किया जाएगा। गांधीहाल पानी की टंकी पर पांच लोग ही अपनी समस्याएं लेकर आए। समीप की एक बस्ती के लोग गंदे पानी की समस्या लेकर पहुंचे, जिस पर कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि बस्ती में नए पाइप डालने का प्रस्ताव तैयार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  MP Cabinet: ग्वालियर-उज्जैन वाहन मेले में आधी फीस, स्पेस नीति और शिक्षको के चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान को मंजूरी


इसके साथ ही भागीरथपुरा बस्ती में घर-घर जाकर खून, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच भी की जा रही है। इलाके में अभी भी नए मरीज सामने आ रहे हैं। फिलहाल बस्ती में 33 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 8 मरीज आईसीयू में हैं। मंगलवार को निगम के अफसर नई लाइन की टेस्टिंग के लिए गए थे, लेकिन दूसरी गली में चल रही खुदाई के कारण टेस्टिंग को टालना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed