फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Water crisis has started in many areas of Indore, water is being distributed through tankers

Indore: कई इलाकों में छाने लगा जलसंकट, टैंकरों से हो रहा पानी वितरण, मेयर ने लिया नियंत्रण कक्ष का जायजा

Mon, 14 Apr 2025 09:00 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 14 Apr 2025 09:00 AM IST
सार

शहर में रोज वाॅटर सप्लाई होती है, लेकिन नलों में भी पानी का प्रेशर कम हो गया है। लोग पंप लगाकर पानी खींचते है। इस कारण दूसरे घरों में नल नहीं आते है। जलसंकट को देखते हुए नगर निगम ने 100 से ज्यादा टैंकर किराए पर ले रखे है।

विज्ञापन
Indore: Water crisis has started in many areas of Indore, water is being distributed through tankers
मेयर पहुंचे नर्मदा कंट्रोल कक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तापमान बढ़ने के साथ ही इंदौर में जलसंकट गहराने लगा है। शहर के कई इलाकों में टैंकरों से जल वितरण करना पड़ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह बोरिंगों का बंद होना है। इंदौर में ज्यादातर घरों में बोरिंगों से जलापूर्ति हो जाती है। गर्मी में कई बोरिंगों ने या तो पानी देना बंद कर दिया है या फिर उनमें पानी का दबाव कम हो गया है। इस कारण शहर के ज्यादातर इलाके नर्मदा जल पर निर्भर हो चुके हैं।

विज्ञापन

नलों में आ रहा कम पानी
शहर में रोज जलापूर्ति होती है, लेकिन नलों में भी पानी का प्रेशर कम हो गया है। लोग पंप लगाकर पानी खींचते हैं। इस कारण दूसरे घरों में नल नहीं आते हैं। जलसंकट को देखते हुए नगर निगम ने 100 से ज्यादा टैंकर किराए पर ले रखे हैं। हर वार्ड में एक टैंकर जल वितरण के लिए भेजा है। जो वार्ड क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़े हैं। वहां दो टैंकरों की डिमांड आने लगी है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें- शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को नजरअंदाज करना भारी पड़ेगा, राजनीति से बाहर हो जाएंगे ऐसे नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने दिए जांच के निर्देश
शहर की कई काॅलोनियों में पानी ठीक से नहीं मिलने की समस्या को देखते हुए सोमवार सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव बिजलपुर स्थित नर्मदा नियंत्रण कक्ष पर निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पानी की टंकियों में वितरण के सिस्टम को मॉनिटरिंग व्यवस्था का अवलोकन किया। वांचू पाइंट से पानी कम क्यों आ रहा है, इसको लेकर अधिकारी कर्मचारियों से जानकारी ली। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इसके लिए जांच के निर्देश भी दिए। उन्होंने इंदौर तक आने वाले पानी की चोरी को रोकने के लिए भी कहा है। महापौर ने कहा कि मेरे लिए पूरा शहर एक समान है, इसलिए टंकियों में पानी के वितरण में कोई भी अधिकारी, पार्षद पक्षपात न करे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed