{"_id":"664d9868a82debb04b09bc42","slug":"indore-two-women-travelers-from-indore-died-in-a-road-accident-in-ludhiana-had-gone-on-char-dham-yatra-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: लुधियाना में बस हादसे में इंदौर की दो महिला यात्रियों की मौत, चारधाम यात्रा पर निकले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: लुधियाना में बस हादसे में इंदौर की दो महिला यात्रियों की मौत, चारधाम यात्रा पर निकले थे
Wed, 22 May 2024 12:44 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 22 May 2024 12:44 PM IST
सार
मीनाक्षी और सरोज बाला अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर टूरिस्ट बस से निकली थी। मंगलवार रात को बस हरिद्वार से अमृतसर के लिए रवाना हुई थी और लुधियाना हाइवे पर यह हादसा हो गया। इस टक्कर में 15 से ज्यादा यात्री घायल भी हुए है।
विज्ञापन
लुधियाना के सड़क हादसे में इंदौर केे दो यात्रियों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर से 10 दिन पहले चारधाम यात्रा पर निकले एक जत्थे में शामिल दो महिला यात्रियों की लुधियाना के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। महिलाएं जिस बस में सवार थीं, वह सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में इंदौर के खजराना गांव निवासी मीनाक्षी और तिल्लौर गांव की सरोज बाला की मौत हो गई। दोनों अपने परिवारों के साथ यात्रा में शामिल हुई थीं। हादसे की खबर मिलने के बाद इंदौर से अन्य परिजन भी लुधियाना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
परिजनों को जब मीनाक्षी पति पंकज पटेल और सरोज बाला की मौत की खबर मिली तो परिवार में मातम छा गया। रात को ही परिजनों की मोबाइल फोन पर मीनाक्षी से बात हुृई थी। उन्हें क्या पता था कि यह मीनाक्षी से उनकी आखिरी बात साबित होगी। सुबह परिजनों को दोनों की मौत की खबर मिली। खजराना निवासी मुकेश पटेल ने बताया कि दस दिन पहले इंदौर से बस चारधाम यात्रा के लिए निकली थी।
विज्ञापन
वैष्णोदेवी जाने वाले थे
मीनाक्षी और सरोज बाला अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर टूरिस्ट बस से निकली थीं। बस में खजराना, राऊ, कोदरिया और इंदौर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के परिवार शामिल थे। सभी पाटीदार समाज के हैं। केदारनाथ की यात्रा के बाद बस लुधियाना, अमृतसर होते हुए वैष्णो देवी जाने वाली थी। हादसे में जो यात्री घायल हुए हैं। वे भी इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के हैं।
मंगलवार रात को बस हरिद्वार से अमृतसर के लिए रवाना हुई थी और लुधियाना हाइवे पर यह हादसा हो गया। इस टक्कर में 15 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। उन्हें ग्रामीणों ने निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
