{"_id":"6830b5440d7fce30b00053aa","slug":"indore-two-new-corona-patients-found-in-indore-five-patients-this-year-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में मिले कोरोना के दो नए मरीज, पांच माह में पांच मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में मिले कोरोना के दो नए मरीज, पांच माह में पांच मरीज मिले
Fri, 23 May 2025 11:20 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 23 May 2025 11:20 PM IST
सार
इंदौर में अब तक पांच मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके है। इससे पहले अप्रैल में कोरोना के दो मरीज मिले थे। इसमें से एक महिला की मौत हो गई थी, क्योकि उसे किडनी की बीमारी थी। तब दोनों मरीज निजी अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
कोरोना के दो नए मरीज मिले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में लंबे समय बार फिर कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। दोनो मरीज युवा है और ए सिम्टोमेटिक है। दोनों में कोई गंभीर लक्षण नहीं है, लेकिन सर्दी और बुखार की शिकायत है। दोनों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आईसोलेट किया है।
विज्ञापन
संक्रमित हुए एक मरीज की हिस्ट्र मिली है। वह केरल गया था। दोनों मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है, ताकि उनके संपर्क में आए लोगों की जांच भी हो सके। दोनों मरीजों ने सर्दी और बुखार होने के कारण निजी लैब में कोरोना की जांच कराई थी।
विज्ञापन
दोनों की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली। इसके बाद निजी लैब ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को घर पर ही रहने की सलाह दी है और कहा कि वे परिवार के अन्य किसी सदस्य के संपर्क में न आए।
विज्ञापन
इंदौर में अब तक पांच मरीज कोरोना संक्रमित मिल चुके है। इससे पहले अप्रैल में कोरोना के दो मरीज मिले थे। इसमें से एक महिला की मौत हो गई थी, क्योकि उसे किडनी की बीमारी थी। तब दोनों मरीज निजी अस्पताल में भर्ती थे।
