फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Two girls died after being hit by a trial train, accident during the trial run of Indore-Dewas doublin

Indore: ट्रायल ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत, इंदौर-देवास दोहरीकरण के ट्रायल रन के दौरान हादसा

Thu, 28 Dec 2023 10:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 28 Dec 2023 10:14 PM IST
सार

ट्रायल ट्रेन की चपेट में कोचिंग से घर लौट रही दो बच्चियां टकरा गई। दोनों की मौत हो गई। सैटेलाइट जंक्शन टाउनशिप के समीप जिस ट्रेक पर यह घटना हुई, वहां पहली बार ट्रेन ट्रेक का ट्रायल लेने निकली थी।

विज्ञापन
Indore: Two girls died after being hit by a trial train, accident during the trial run of Indore-Dewas doublin
ट्रेन की टक्कर से दो किशोरियों की मौत। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर से देवास के बीच हो रहे रेलवे दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद गुरुवार को रेल विभाग ने ट्रायल रन लिया, लेकिन उस दौरान हादसा हो गया। ट्रायल ट्रेन की चपेट में कोचिंग से घर लौट रही दो बच्चियां टकरा गई। दोनों की मौत हो गई। उनकी सहेली इस हादसे में बच गई।

विज्ञापन

सैटेलाइट जंक्शन टाउनशिप के समीप जिस ट्रेक पर यह घटना हुई, वहां पहली बार ट्रेन ट्रेक का ट्रायल लेने निकली थी। इस दौरान बबली, राधिका और साधना कोचिंग क्लासेस से अपने घर लौट रही थी। दस दिन से ट्रेक पर रेलगाडि़यों की आवाजाही बंद थी। यह सोचकर तीनों सहेलियां ट्रेक पर चल रही थी। साधना आगे चल रही थी, जबकि बबली व राधिका उसके पीछे चल रही थी। शाम करीब साढ़े छह बजे एक ट्रायल ट्रेन ट्रेक पर दौड़ी।

विज्ञापन


बबली और राधिका ट्रेन को देख नहीं पाई और उसकी चपेट में आ गई, जबकि साधना टक्कर होने से पहले रेलवे ट्रेक से एक तरफ हट गई। बच्चियों को ट्रेक पर ट्रायल रन की जानकारी नहीं थी। इस कारण यह हादसा हो गया। इंजन की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक व मंत्री तुलसी सिलावट ने इस घटना पर शोक जताया है और घटना की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को दी। मंत्री ने रतलाम मंडल के डीआरएम को जांच के आदेश दिए हैं। बरलाई-लक्ष्मीबाई रेलखंड के बीच दोहरीकरण का काम बीते दस दिनों से जारी था। गुरुवार को अफसरों ने दौरा किया और ट्रेक के ट्रायल रन के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसकी जानकारी लोगों को नहीं दी गई और यह हादसा हो गया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed