फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Traveling from Indore to Hyderabad will be easy, with the connection of Akola Highway the journey will

Indore: इंदौर से हैदराबाद तक का सफर होगा आसान, अकोला हाइवे जुड़ने से दस घंटे में होगा सफर

Mon, 27 Nov 2023 03:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 27 Nov 2023 03:15 PM IST
सार

पहले खंडवा-बुरहानपुर से होकर अकोला जाने में 237 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ती थी, लेकिन 67 किलोमीटर सड़क का हिस्सा तैयार होने से यह दूरी घटकर 146 किलोमीटर कम हो जाएगी।

विज्ञापन
Indore: Traveling from Indore to Hyderabad will be easy, with the connection of Akola Highway the journey will
बुराहानपुर से अकोला तक तैयार हो रहे मार्ग का निरीक्षण किया सांसद लालवानी ने। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

बुरहानपुर से अकोला को जोड़ने के लिए 67 किलोमीटर की फोरलेन सड़क तैयार हो रही है। इसके बनने से इंदौर से सीधे हैदराबाद की कनेक्टविटी हो जाएगी,क्योकि इंदौर इच्छापुर हाइवे बुरहानपुर से होकर अकोला से सीधे जुड़ जाएगा  और अकोला से हैदरबाद के लिए पहले ही एक्सप्रेस हाइवे आकार ले रहा है।

विज्ञापन


पहले खंडवा-बुरहानपुर से होकर अकोला जाने में 237 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ती थी, लेकिन 67 किलोमीटर सड़क का हिस्सा तैयार होने से यह दूरी घटकर 146 किलोमीटर कम हो जाएगी। इसके बाद नार्थ-साउथ काॅरिडोर का रोड नेटवर्क मजबूत हो जाएगा।

विज्ञापन


कोटा, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, इच्छापुर, अकोला से हैदराबाद जुड़ जाएगा। इस सड़क का दौरा इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने किया। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर से अकोला तक सड़क बनने का फायदा इंदौर को भी होगा। अभी सड़क मार्ग से हैदराबाद तक जाने में 20 से 25 घंटे लग जाते है, लेकिन फोनलेन कनेक्टविटी से आठ से दस घंटे में इंदौर से हैैदराबाद आ जा सकेंगे। फिलहाल इंदौर से हैदराबाद की दूरी 800 किलोमीटर है, लेकिन बुरहानपुर में तैयार हो रहे फोरलेने के कारण यह दूरी 50 किलोमीटर घट जाएगी। इससे सफर और आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार के लिए फायदेमंद

नेेशनल हाइवे रोड कनेक्टविटी से व्यापार को भी फायदा होगा। बुरहानपुर केला उत्पादन क्षेत्र है। केले व अन्य फल आसानी से साउथ की मंडियों कर पहुंचाए जा सकेंगे। एक से दो दिन के भीतर फल साऊथ में भेजे जाने से वे खराब भी जल्दी नहीं होंगे। समय के साथ ईधन की भी बचत होगी। 60 लीटर डीजल की बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed