फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Traffic jam on Indore-Dewas road after Karni Sena's protest

Indore: करणी सेना के प्रदर्शन के बाद इंदौर-देवास रोड पर ट्रैफिक जाम

Sun, 13 Jul 2025 07:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 13 Jul 2025 07:11 PM IST
सार

जब सड़क पर जाम लगा,तब वहां पर ट्रैफिक पुलिस जवान भी तैनात नहीं थे। कुछ ही देर में डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इसमें यात्री बसें, ट्रक, कार सहित अन्य वाहन शामिल थे। लोगों यह पता करने की कोशिश करने लगे कि ट्रैफिक जाम क्यों हो रहा है।

विज्ञापन
Indore: Traffic jam on Indore-Dewas road after Karni Sena's protest
इंदौर बाइपास पर फिर ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर-देवास रोड पर रविवार को फिर घंटों तक जाम लगा रहा। देवास के भोपाल ब्रिज पर वाहनों की कतार दो से तीन घंटे तक लगी रही। इस बार जाम की वजह बायपास पर हो रहे निर्माण नहीं बल्कि करणी सेना का प्रदर्शन था।

विज्ञापन


हरदा में करणी सेना के कार्यकर्ताअेां पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देवास में भी करणी सेना के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने बायपास पर वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। पहले भोपाल से इंदौर की तरफ से आने वाली लेन पर वाहनों की कतार लग गई।

विज्ञापन

 

जब सड़क पर जाम लगा,तब वहां पर ट्रैफिक पुलिस जवान भी तैनात नहीं थे। कुछ ही देर में डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इसमें यात्री बसें, ट्रक, कार सहित अन्य वाहन शामिल थे। लोगों यह पता करने की कोशिश करने लगे कि ट्रैफिक जाम क्यों हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ देर बाद बायपास के दूसरी तरफ भी ट्रैफिक जाम हो गया। करीब दो घंटे बाद ट्रैफिक बहाल हुआ। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने करणी सेना के पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। आपको बता दें कि इंदौर देवास बायपास पर अर्जुन बड़ौद के समीप दस दिन पहले हुए ट्रैफिक जाम का मुद्दा प्रदेशभर में चर्चा का विषय था। इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका लगी थी। तब एनएचएआई के वकील के सवाल की सोशल मीडिया पर खूब किरकिरी हुई थी। वकील ने कहा था कि लोग इतनी जल्दी बायपास पर निकलते क्यों है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed