फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three workers died and one injured due to wall collapse during rain in Indore

Indore: इंदौर में बारिश के दौरान दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक घायल

Mon, 18 Aug 2025 03:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 18 Aug 2025 03:06 PM IST
सार

घटना राऊ क्षेत्र की शिव सिटी में हुई है। इस घटना में गौतम, रामेश्वर और टीटू नामक मजदूर की मौत हो गई है। इसके अलावा सोहन नामक युवक घायल हुआ है। मजदूर शिव सिटी टाउनशिप में पानी की टंकी की दीवार बना रहे थे। दीवार की ऊंचाई ज्यादा थी।

विज्ञापन
Indore: Three workers died and one injured due to wall collapse during rain in Indore
दीवार में दबने से तीन मजदूरों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के राऊ क्षेत्र में निर्माणाधीन दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। वे पानी की टंकी के आसपास दीवार बना रहे थे, लेकिन तेज बारिश के दौरान दीवार मजदूरों पर गिर गई। जिसके नीचे तीनों दब गए। कुछ देर बाद जेसीबी चालक ने गिरी दीवार देख ठेकेदार को सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो तीनों मजदूरों को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे में एक मजदूर घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना राऊ क्षेत्र की शिव सिटी में हुई है। इस घटना में गौतम, रामेश्वर और टीटू नामक मजदूर की मौत हो गई है। इसके अलावा सोहन नामक युवक घायल हुआ है।शिव सिटी टाउनशिप में पानी की टंकी की दीवार बना रहे थे। दीवार की ऊंचाई ज्यादा थी। इसमें सफेद ईटों का इस्तेमाल हो रहा था। दीवार बारिश के दौरान भरभराकर गिर पड़ी और तीनों ईटों के ढेर के नीचे दब गए। दीवार के साथ पानी में बहकर आई मिट्टी भी उन पर गिरी। तीनों वजनी ईटों के नीचे से निकल नहीं पाए और उनका दम घुटने लगा। एक अन्य मजदूर जैसे-तैसे बाहर निकाला। उसकी हालत गंभीर है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए। लोगों ने बताया कि दीवार का निर्माण चार मजदूर ही कर रहे थे। जेसीबी चालक ने दीवार गिरने की सूचना दी थी। मौके पर दूसरे मजदूरों के पहुंचने पर पता चला कि तीन मजदूर नीचे दबे हुए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यदि ठेकेदार की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ केस भी दर्ज हो सकता है।

 

तीनों मजदूर इंदौर के निवासी

हादसे में मृत तीनों मजदूर इंदौर के निवासी है। हादसे के बाद उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। शिव सिटी के पीछे बन रही स्मार्ट टाउनशिप में तीनों निर्माण का कार्य करते थे। हादसे में मृत रामेश्वर का एक बेटा है, जो उसके साथ कुंदन नगर इलाके में रहता है। उनकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है। इसके अलावा गौतम अविवाहित था। उसकी दो बहनें है। मृतक टीटू की भी शादी नहीं हुई थी। उसके परिवार में भी माता व पिता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस जगह दीवार बनाई जा रही था। उसके आसपास बारिश में मिट्टी बहकर आई और उसका दबाव  कच्ची दीवार सह नहीं पाई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed