फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three students became victims of a road accident in Indore, one died, they were riding a bike.

Indore: इंदौर में तीन छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत,बाइक पर सवार थे

Sun, 28 Jul 2024 07:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 28 Jul 2024 07:37 PM IST
सार

मानस के साथ बाइक पर सवार सुजल पाटीदार और सजन घायल हैै। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बाइक डिवाइडर के पास पड़ी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से भी पता लगा रही है कि बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मारी या बाइक डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन
Indore: Three students became victims of a road accident in Indore, one died, they were riding a bike.
इंदौर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के सत्यसांई चौराहे पर तीन छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें एक छात्र की मौत हो गए, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हुए है। छात्रों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों छात्र बायपास के एक काॅलेज में बीटेक कर रहे है। तीनों रात को होटल से खाना खाकर लौट रहे थे।

विज्ञापन

 

पुलिस कंट्रोल रुम को शनिवार देर रात सूचना मिली कि तीन छात्र सत्यसांई चौराहे के समीप घायल अवस्था में सड़क पर गिरे है। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने 19 वर्षीय मानस पिता जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वह इंदौर मेें भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रहता था।

विज्ञापन

वह मूल रुप से महेश्वर के समीप के सुलगांव का रहता था। मानस इकलौता लड़का था। उसकी एक छोटी बहन भी है। उसके पिता किसान है। हादसे से मानस के सिर में गंभीर चोट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


मानस के साथ बाइक पर सवार सुजल पाटीदार और सजन घायल हैै। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बाइक डिवाइडर के पास पड़ी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से भी पता लगा रही है कि बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मारी या बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद तीनों छात्रों के परिजन इंदौर पहुंचे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed