Indore: महिला आईएएस फार्म हाउस जुआकांड में नपे टीआई सहित तीन अफसर
इंदौर के पास महू में एक महिला आईएएस अधिकारी के फार्म हाउस पर चल रहे बड़े जुआकांड का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद मानपुर थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के समीप महू में महिला आईएएस के फार्म हाउस पर चल रहे जुआकांड में थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस अफसर निलंबित हो गए हैं। सूचना के बाद भी संबंधित थाने के अफसर देरी से पहुंचे थे। फार्म हाउस से मुख्य आरोपी सहित पांच लोग तब तक फरार हो चुके थे।
पुलिस ने फार्म हाउस से 18 जुआरियों को पकड़ा है, जिनमें ज्यादातर संभ्रांत परिवारों के हैं। यह फार्म महिला आईएएस वंदना वैद्य का है। उन्होंने जो चौकीदार रखा था, उसने मुख्य आरोपी जगदीश राठौर को एक दिन के किराए पर जुआ खेलने के लिए दिया था। पुलिस ने चौकीदार को भी आरोपी बनाया है।
महू के समीप अलवीपुरा में आईएएस वंदना वैद्य के फार्म हाउस पर पुलिस ने छापा मारकर 18 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, जबकि पांच आरोपी मौके से भाग गए। इनमें जुआ खिलवाने वाला मुख्य आरोपी जगदीश राठौर उर्फ कूबड़ा है। वह जगह बदल-बदल कर लोगों को जुआ खिलवाता है।
पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में पेश किया। मानपुर क्षेत्र में फार्म हाउस पर चल रहे जुए की खबर अफसरों को पहले से थी, फिर भी समय रहते एक्शन नहीं लिया गया। इस मामले में मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह हिरवे, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
