फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three MPs from Malwa Nimar also in the race for ministerial post, relying on caste equations

Indore: मालवा निमाड़ के तीन सांसद भी मंत्रीपद की दौड़ मेें,जातिगत समीकरणों पर भरोसा

Sat, 08 Jun 2024 12:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 08 Jun 2024 12:36 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्रीमंडल में मालवा निमाड़ का हमेशा से दबदबा रहा है। चाहे कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा की। मालवा निमाड़ से चुने गए सांसदों को मंत्री पद मिला है। कांग्रेस सांसद रहे प्रकाशचंद्र सेठी वर्ष 1971 की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे।

विज्ञापन
Indore: Three MPs from Malwa Nimar also in the race for ministerial post, relying on caste equations
मालवा निमाड़ के सांसद भी मंत्रीपद की दौड़ में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनडीए सरकार के मंत्रीमंडल का गठन होने वाला हैै। मालवा निमाड़ के दो से तीन बार लगातार चुनाव जीते सांसद सुधीर गुप्ता, गजेंद्र पटेल, शंकर लालवानी भी दौड़ में है। उन्हे जातिगत समीकरणों पर भरोसा है। फिलहाल मालवा निमाड़ के सांसद भी दिल्ली में डेरा डाले हुए है और मंत्री बनने की संभावनाएं टटोल रहे है।

विज्ञापन


मालवा निमाड़ के आठों लोकसभा क्षेत्रों से भाजपा उम्मीदवार लाखों मतों के मार्जिन से जीते हैै। सांसद सुधीर गुप्ता ने जीत की हैट्रिक लगाई है  और चार लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई है। गुप्ता वैश्य समाज से आते है।

विज्ञापन

वरिष्ठता के नेता वे भी मंत्री पद की उम्मीद लगाए हुए है। देश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले शंकर लालवानी दूसरी बार सांसद बने है। वे सिंधी समाज से आते है। सिंधी समाज भाजपा का वोटबैैंक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लालवानी के लिए समाज के राष्ट्रीय संगठन भी लाबिंग कर रहे हैै। आदिवासी समाज से आने वाले गजेंद्र पटेल भी खरगोन लोकसभा सीट से दूसरी बार चुनाव जीते है, हालांकि आठों विधानसभा सीट में उनके वोटों का मार्जिन सबसे कम था। अनुसूचित जाति कोटे से अनिल फिरोजिया और देवास सांसद महेंद्र सोलंकी भी मंत्रीपद की कोशिश में जुटे है। दोनो दूसरी बार सांसद बने है।

मालवा निमाड़ के सांसद पहुंचे बड़े पदों तक

केंद्रीय मंत्रीमंडल में मालवा निमाड़ का हमेशा से दबदबा रहा है। चाहे कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा की। मालवा निमाड़ से चुने गए सांसदों को मंत्री पद मिला है। कांग्रेस सांसद रहे प्रकाशचंद्र सेठी वर्ष 1971 की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे। वे राज्य मंत्री, इस्पात मंत्री, पेट्रोलियम व रसायन मंत्री व गृह मंत्री तक रह चुके है।



आठ बार सांसद रही सुमित्रा महाजन लोकसभा स्पीकर के अलावा मानव संसाधन, संचार व पेट्रोलियम मंत्री रह चुकी है। इंदौर निवासी अनिल माधव दवे मोदी सरकार में पर्यावरण, वन व जलवायु मंत्री रहे है। मंत्री रहते उनका निधन हो गया था। निमाड़ की राजनीति में दबदबा रखने वाले सुभाष यादव के बेटे अरुण यादव और झाबुआ से सांसद रहे कांतिलाल भूरिया भी यूपीए सरकार में मंत्री रह चुके है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed