फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three months ago yoga was performed in the drain of Indore, now there is silt and stench again

Indore: तीन माह पहले इंदौर के जिस नाले में हुआ था योग, अब वहां फिर गाद और बदबू

Sun, 11 May 2025 07:10 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 11 May 2025 07:10 AM IST
सार

इंदौर में मध्य प्रदेश महापौर परिषद की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें प्रदेशभर के मेयर शामिल होने के लिए इंदौर आए थे। तब मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने शहर की स्वच्छता की ब्रांडिंग के लिए पिलियाखाल नाले में सामूहिक योग का आयोजन करवाया।

विज्ञापन
Indore: Three months ago yoga was performed in the drain of Indore, now there is silt and stench again
नाले में फिर हो गई गाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में सफाई को लेकर नवाचार तो हो रहे है, लेकिन वे स्थाई नहीं रह पा रहे है। चार माह पहले नगर निगम ने लाखों रुपये खर्च कर पिलियाखाल नाले को इतना साफ कर दिया था कि वहां नगर निगम ने प्रदेश के मेयरों के साथ योग किया था। क्रिकेट खेला था। वहां महापौर परिषद बैठक करने की तैयारी थी, लेकिन तीन महीने बाद ही वह नाला अपने पुराने स्वरुप में जा पहुंचा। अब वहां गाद, दलदल है। पूरे नाले में कचरा जमा है। दो मिनट खड़े नहीं रह सकते। अब इतनी बदबू आने लगी है।

विज्ञापन

इससे जुड़ी खबर पढ़ें:  इंदौर का पिलियाखाल इतना साफ कि अब वहां होगी नगर निगम परिषद की बैठक

विज्ञापन

इंदौर के पंचकुईया क्षेत्र में कई प्राचीन घाट और मंदिर है। नगर निगम ने यहां के घाटों से सैकड़ों टन मलबा हटाया। नाले से गाद निकाली थी। जनवरी माह में जब मेयर पुष्य मित्र भार्गव घाट का दौरा करने पहुंचे थे तो वे घाट का बदला स्वरुप देखकर खुश हो गए थे। उन्होंने वहां पर महापौर परिषद बैठक करने का फैसला लिया था। तब इस घाट के आसपास नगर निगम ने दीवारों को अलग-अलग रंगों से पेंट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



नाले में बहने वाले गंदे पानी के बहाव को एक ट्रेंच के जरिए सीमित किया गया। बाकी के हिस्से में नाला पूरी तरह सूख गया। आसपास रहने वाले लोगों को भी आश्चर्य होने लगा था कि यह घाट फिर से इतना सुंदर हो सकता है, लेकिन यह सुंदरता ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। अब फिर वहां गाद और बदबू का साम्राज्य है।

Indore: Three months ago yoga was performed in the drain of Indore, now there is silt and stench again
फरवरी माह में नाले में हुआ था सामूहिक योग। - फोटो : अमर उजाला

इंदौर में मध्य प्रदेश महापौर परिषद की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें प्रदेशभर के मेयर शामिल होने के लिए इंदौर आए थे। तब मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने शहर की स्वच्छता की ब्रांडिंग के लिए पिलियाखाल नाले में सामूहिक योग का आयोजन करवाया। कुछ दिनों बाद नाले में क्रिेकेट की स्पर्धा भी रखी गई। इन आयोजनों के बाद अफसरों ने फिर नाले की तरफ ध्यान नहीं दिया और अब फिर उसमे गाद भर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed