फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The drain in Piliyakhal area of Indore is so clean that now the corporation meeting will be hel

Indore News: इंदौर का पिलियाखाल इतना साफ कि अब वहां होगी नगर निगम परिषद की बैठक

Wed, 22 Jan 2025 12:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 22 Jan 2025 12:36 PM IST
सार

 पिलियाखाल क्षेत्र में कई आश्रम और प्राचीन मंदिर है। नाले के प्रदूषित पानी के कारण यहां के घाटों पर पर एक फीट तक गाद जमी रहती थी। इस कारण लोग घाट के समीप बने मंदिरों तक भी नहीं जा सकते थे।

विज्ञापन
Indore News: The drain in Piliyakhal area of Indore is so clean that now the corporation meeting will be hel
पिलियाखाल क्षेत्र का नाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में स्वच्छता को लेकर फिर से नगर निगम ने कमर कस ली है, क्योंकि 15 फरवरी से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो रहा है। इंदौर देश में सात बार से सफाई में नंबर वन आ चुका है। आठवीं बार भी इंदौर इस खिताब को बरकरार रखना चाहता है। इसलिए इस बार शहर के जलस्त्रोतों को साफ करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी इरादे से इंदौर के पिलियाखाल क्षेत्र के घाट की सूरत निगम ने चार माह में बदल दी। पहले यहां चारों तरफ गाद और गंदा पानी था, किनारे पर खड़े रहने पर बदबू आती थी, लेकिन अब घाट इतना सुंदर हो चुका है कि मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने अगली महापौर परिषद बैठक सूख चुके नाले में करने का फैसला लिया है। घाट के दोनों तरफ पत्थर की दीवार भी बनाई गई है।

विज्ञापन

इंदौर के एक नंबर विधनासभा क्षेत्र में आने वाले पिलियाखाल क्षेत्र में कई आश्रम और प्राचीन मंदिर हैं। खाल यानी नाले के प्रदूषित पानी के कारण यहां के घाटों पर पर एक फीट तक गाद जमी रहती थी। इस कारण लोग घाट के समीप बने मंदिरों तक भी नहीं जा सकते थे, लेकिन लगातार तीन से ज्यादा पोकलेन की मदद से पूरे क्षेत्र के नाले की गाद को हटाया गया और एक ट्रेंच के जरिए नाले के दूषित पानी का बहाव सीमित किया गया। अब नाला पूरी तरह सूख चुका है।

विज्ञापन

 

इस बार जल प्रदूषण कम करने के भी अंक
स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे में इस बार जल प्रदूषण कम करने के लिए किए गए उपायों के भी नंबर हैं। इस कारण नगर निगम नालों की सफाई पर जोर दे रहा है। इंदौर के बापट चौराहा वाले नाले, कुलकर्णी नगर और पलासिया नाले की गाद भी साफ की गई है। कृष्णपुरा छत्री से लालबाग तक 100 से ज्यादा डंपर खाद निकाली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास के एजेंडे पर चर्चा होगी : मेयर
मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि है कि इस बार पिलियाखाल के घाट पर महापौर परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें शहर के विकास से जुड़े एजेंडों पर चर्चा होगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed