फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Three hotels, restaurants sealed in Indore due to lack of fire safety

Indore: फायर सेफ्टी की कमी मिलने पर इंदौर में तीन होटल, रेस्तरां सील

Tue, 16 Apr 2024 11:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरIndore: फायर सेफ्टी की कमी मिलने पर, इंदौर में तीन होटल, रेस्तरां सील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरIndore: फायर सेफ्टी की कमी मिलने पर, इंदौर में तीन होटल, रेस्तरां सील Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 16 Apr 2024 11:00 PM IST
सार

शहर के ज्यादातर व्यावसायिक बिल्डिंगों की छतों पर बगैर अनुमति के होटल,पब और रेस्तरां संचालित हो रहे है। इसके लिए अवैध निर्माण भी किए गए है। एक रेस्तरां में आग लगने के बाद अब छतों पर हुए निर्माणों की जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Indore: Three hotels, restaurants sealed in Indore due to lack of fire safety
इंदौर में होटल बार सील हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में रविवार को एक रुफटाॅप रेस्तरां में लगी आग की घटना के बाद शहर के दूसरे होटल, पब और रेस्तरां पर गाज गिरने लगी है। मंगलवार को शहर के तीन होटल, रेस्तरां सील कर दिए गए,क्योकि उनमें फायर सेफ्टी व्यवस्था का अभाव था। मचार रेस्तरां में रविवार को लगी आग के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर के होटलों की जांच के निर्देश अफसरों को दिए थे।

विज्ञापन

मंगलवार को प्रशासन की टीम सबसे पहले कैलोद करताल स्थित होटल राॅयल इम्पोरिया पहुंची। यहां अग्नि सुरक्षा के इंतजाम ठीक नहीं थे। अफसरों ने होटल को सील कर दिया। होटल में जो मेहमान थे, उन्हें भी होटल से चेक आउट करना पड़ा।

विज्ञापन


इसके बाद टीम मंगल सिटी माॅल पहुंची। यहां स्काय हाउस बार और म्यूनिसिपल लाउंज बार रेस्टोरेंट सील कर दिया। जांच के दौरान पुलिस विभाग, नगर नगम के अफसर भी शामिल थे। आने वाले दिनों में शहर के अन्य रेस्तरां व होटलों के खिलाफ भी एक्शन लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बगैर अनुमति चल रहे है छतों पर रेस्तरां

शहर के ज्यादातर व्यावसायिक बिल्डिंगों की छतों पर बगैर अनुमति के होटल,पब और रेस्तरां संचालित हो रहे है। इसके लिए अवैध निर्माण भी किए गए है। कुछ छतों पर खेल गतिविधियों के लिए टर्फ विकेट भी बनाए गए है। एक रेस्तरां में आग लगने के बाद अब छतों पर हुए निर्माणों की जांच शुरू हो गई है। वीकेंड पर यहां काफी भीड़ भी जुटती है, लेकिन फायर सेफ्टी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed