फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Commission members liked Indore's cleanliness model, said they had never thought that garbage could al

Indore: आयोग के सदस्यों को पसंद आया इंदौर का स्वच्छता का माॅडल,बोले सोचा नहीं था कचरा भी सुंदर हो सकता है

Fri, 07 Mar 2025 06:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 07 Mar 2025 06:52 PM IST
सार

 विकास कार्यों और ग्रांट्स के उपयोग को लेकर सदस्य एनी जॉर्ज मैथ्यू, मनोज पांडा, डॉ. सौम्य कांति घोष और ऋत्विक पांडे ने प्रसन्नता व्यक्त की। जॉर्ज मैथ्यू ने कहा- ‘इंदौर को ग्रांट्स मिली और उनका उपयोग जिस तरीके से हुआ, यह देखकर अच्छा लगा।’

विज्ञापन
Indore: Commission members liked Indore's cleanliness model, said they had never thought that garbage could al
वित्त आयोग के सदस्य इंदौर आए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में शुक्रवार को सोलहवें वित्त आयोग के सदस्यों ने दौरा किया। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था और ट्रेंचिंग ग्राउंड का दौरा भी किया। उन्हें इंदौर का स्वच्छता माॅडल पसंद आया। सदस्य बोले कि हमने नहीं सोचा था कि कचर भी सुंदर हो सकता है। स्वच्छता को लेकर इंदौर में वाकई अच्छा काम हुअा है।

विज्ञापन

 

इंदौर शहर में किए गए विकास कार्यों और ग्रांट्स के उपयोग को लेकर सदस्य एनी जॉर्ज मैथ्यू, मनोज पांडा, डॉ. सौम्य कांति घोष और ऋत्विक पांडे ने प्रसन्नता व्यक्त की। श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू ने कहा- ‘इंदौर को ग्रांट्स मिली और उनका उपयोग जिस तरीके से हुआ, यह देखकर अच्छा लगा।’ उन्होंने आगे कहा कि यह तरीका अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श हो सकता है।

विज्ञापन

 

आयोजन के दौरान, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों ने वित्त आयोग के सदस्यों को कुछ सुझाव दिए, जिन पर विचार करने की बात भी आयोग के सदस्यों ने कही। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बैठक में एनी जॉर्ज मैथ्यू ने कहा इंदौर का एक अनोखा कल्चर है, जहां सरकार, प्राइवेट सेक्टर और नागरिक मिलकर काम करते हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने भाषण में मजाकिया अंदाज में कहा कि आयोग विकास के लिए ज्यादा पैसा दे, कब तक हम जनता की जेंब काटते रहेंगे। इसके बाद हाॅल में ठहाके गूंजने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन



विजयवर्गीय ने कहा कि इस शहर के संवारने में इंदौर की जनता और बुद्धिजीवियों का बहुत बड़ा योगदान है। हमारी ब्यूरोक्रेसी में कोई ईगोइस्ट नहीं है, और हमें प्रशासनिक टीम का बहुत अच्छा सहयोग मिला है।

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक बना है, और इसे बनाए रखना बहुत बड़ी चुनौती है। इंदौर टेक ऑफ के मोड़ पर है। बैंगलोर, हैदराबाद जैसे शहरों में ग्रीन मोबिलिटी, एआई और डिजिटलीकरण में तेजी से प्रगति हो रही है, और इन क्षेत्रों में अब भविष्य का शहर इंदौर है।

सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के विकास के लिए हवाई सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता जताई और आयोग के सदस्यों से इंदौर के लिए नई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर विशेष सब्सिडी देने का भी आग्रह किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed