फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: There were frequent disputes between a childless couple, then both of them consumed poison and embrace

Indore:निसंतान दंपती में होते थे अक्सर विवाद, दोनों ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया

Thu, 20 Jun 2024 07:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 20 Jun 2024 07:47 PM IST
सार

 शनि गली में संजय अपनी वर्मा अपनी पत्नी रेखा के साथ वर्षों से रहते थे। संजय सोने के कारीगर थे और घर के बाहर ही उनकी छोटी सी दुकान थी। आस पड़ोसियों नेे बताया कि उनकी कोई संतान नहीं थी। दोनो के बीच विवाद भी अक्सर होते थे। 

विज्ञापन
Indore: There were frequent disputes between a childless couple, then both of them consumed poison and embrace
इंदौर में पति पत्नी ने आत्महत्या की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक निसंतान दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों को कोई संतान नहीं थी और आए दिन उनके बीच विवाद होते थे। बुधवार रात दोनों ने जहर खा लिया। सुबह देर तक उनके मकान का दरवाजा नहीं खुला तो आस-पड़ोसियों ने भीतर झांक कर देखा। दोनों कमरे में अचेत पड़े थे। भीतर जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दंपती के रिश्तेदार इंदौर की सिलिकाॅन सिटी में रहते हैं। उन्हें भी इस घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार शनि गली में संजय वर्मा अपनी पत्नी रेखा के साथ वर्षों से रहते थे। संजय सुनार थे और घर के बाहर ही उनकी छोटी सी दुकान थी। आस पड़ोसियों ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे। बुधवार रात उन्होंने एक साथ जहर खा लिया। रेखा का शव बिस्तर पर था और संजय का शव फर्श पर था।
विज्ञापन


हम अपनी मर्जी से जान दे रहे...
आत्महत्या करने से पहले संजय ने सुसाइड नोट भी लिखा और अपने रिश्तेदारों से आत्महत्या के लिए माफी मांगी। उन्होंने सुसाइड नोट से लिखा कि जीवन में सभी का स्नेह हमें मिला, लेकिन अब सहन नहीं होता। हम दोनों अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed