फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The journey from Indore to Khandwa is easy, the road was made through tunnels by cutting the mountains

Indore: इंदौर से खंडवा तक का सफर आसान, पहाड़ों को काट कर सुरंगों के बीच से बनाया रास्ता

Thu, 28 Mar 2024 09:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 28 Mar 2024 09:42 PM IST
सार

इस हिस्से में सिमरोल से लेकर चोरल के पहले तक पहाड़ों के बीच से सुरंग के जरिए सफर आसान करने का फैसला लिया गया। कुल 2 किलोमीटर लंबाई में सुरंगों का काम जारी है। विस्फोट के जरिए पहाड़ों की चट्टानों को तोड़कर सड़क बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Indore: The journey from Indore to Khandwa is easy, the road was made through tunnels by cutting the mountains
पहाड़ काट कर बनाया जा रहा रास्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से इच्छापुर तक बन रहे फोरलेन मार्ग का काम तेज गति से चल रहा है। दो सालों में यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। भैरवघाट के घुमावदार सड़कों के बजाए नए फोरलेन का रास्ता सुरंगों के बीच सुरम्य वादियों से होकर गुजरेगा। सुरंगों का काम भी 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

विज्ञापन

इंदौर से इच्छापुर तक पहले अशोका बिल्डकाॅन ने दो लेन सड़क बनाई थी। छह साल पहले कंपनी का टोल ठेका समाप्त हो चुका है। ट्रैफिक बढ़ने के कारण यहां अक्सर यातायात बाधित होता रहता था। इसके बाद एनएचएआई ने इंदौर से इच्छापुर तक 203 किलोमीटर लंबी दो लेन सड़क को फोरलेन करने का फैसला लिया। सबसे बड़ी परेशानी 20 किलोमीटर का भैैरवघाट था। वहां काफी ढलान था।

विज्ञापन

इस हिस्से में सिमरोल से लेकर चोरल के पहले तक पहाड़ों के बीच से सुरंग के जरिए सफर आसान करने का फैसला लिया गया। कुल 2 किलोमीटर लंबाई में सुरंगों का काम जारी है। विस्फोट के जरिए पहाड़ों की चट्टानों को तोड़कर सड़क बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभी इंदौर से खंडवा तक जाने में साढ़े चार घंटे लगते है, लेकिन फोरलेन बनने के बाद यह सफर साढ़े तीन घंटे में पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट में दस से ज्यादा बड़े ब्रिज, 30 से ज्यादा पुलिया भी बनाई जा रही है। नर्मदा नदी पर एक फोरलेन ब्रिज भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा इंदौर से अेांकारेश्वर तक जाने का सफर भी आसान होगा। मोरटक्का से अेांकारेश्वर तक भी सड़क बनाई जा रही है।

तेजाजी नगर से भंवरकुआ तक के काम में देरी

तेजाजी नगर से भंवरकुआ तक का काम भी चल रहा है। फिलहाल तेजाजी नगर से तलाई नाका तक का काम चल रहा है। इस कारण यहां ट्रैफिक जाम होता है। भंवरकुआ से आईटी चौराहा तक का काम हो चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed