फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The increased tension between India and Pakistan also affected the export of Hapus mango

Indore:भारत पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का असर हापुस आम के निर्यात पर भी पड़ा

Sat, 10 May 2025 07:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 10 May 2025 07:25 PM IST
सार

मेंगो जत्रा में आ रहे लोग आम खरीदकर भी खा रहे। मराठी सोशल ग्रुप उन गुठलियों को एकत्र कर रहा है और वन विभाग को दे रहा है,ताकि उनके रोपे तैयार हो सके। ग्रुप के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि बाद में आम के पौधों को किसानों को वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन
Indore: The increased tension between India and Pakistan also affected the export of Hapus mango
हापुस आम खरीदते शहरवासी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार में मराठी सोशल ग्रुप के चल रहे मेंगो जत्रा में कोंकण में 23 किसान आए है। उन्हें मेले में तो अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, लेकिन उन्हें हापुस के निर्यात की चिंता भी है। हापुस आम की देश मे तो खासी डिमांड रहती है, विदेशों में भी महंगे दामों में बिकता है, लेकिन आपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर उपजे तनाव का असर दिखाई दे रहा है। देश की अंतरर्राष्ट्री उड़ानें भी प्रभावित हुई है। इस कारण अम का निर्यात कम हुआ है,हालांकि घरेलू बाजार में आम की डिमांड अच्छी बनी हुई है।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: वेटिंग वाली ट्रेनों में भी मिल रहे टिकट, युद्ध के डर से यात्रियों ने निरस्त की यात्रा

विज्ञापन

रत्नागिरी से आए आम उत्पादक हर्ष नाईक ने बताया कि कोंकण का हापुस यूके, दुबई, यूएई के अलावा अरब देशों में भी जाता है। हापुस आम जल्दी खराब हो जाता है। इस वजह से इसे जहाजों के बजाए कार्गो फ्लाइट से ही भेजा जाता है। अभी उड़ानें कम होने का असर भी निर्यात पर पड़ रहा है। यह हापुस का सीजन है, लेकिन विदेशी डिमांड अचानक कम हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुठलियां दी जा रही वन विभाग को

मेंगो जत्रा में आ रहे लोग आम खरीदकर भी खा रहे। मराठी सोशल ग्रुप उन गुठलियों को एकत्र कर रहा है और वन विभाग को दे रहा है,ताकि उनके रोपे तैयार हो सके। ग्रुप के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि बाद में आम के पौधों को किसानों को वितरित किया जाएगा। इस बार भी जत्रा को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। रत्नागिरी और देवगढ़ के किसान सीधे वहां से आम लाए है। रविवार को मेले का आखिरी दिन रहेगा। जत्रा में आए लोग फूड स्टाॅल के व्यंजनों को भी चख रहे है। इसके अलावा कोंकण के कोकम शरबत, अचार के स्टाॅल भी लगे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed