फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The country will progress further by increasing the participation of women in the society.

Indore: हाईकोर्ट की अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कहा- समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से देश और अधिक तरक्की करेगा

Wed, 06 Mar 2024 08:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 06 Mar 2024 08:38 PM IST
सार

पत्रकारिता जोखिम भरा काम है। विशेषकर फील्ड में जाकर काम करना, लेकिन महिला पत्रकार ऐसे क्षेत्रों में भी काम कर रही हैं, केवल प्रिंट मीडिया में ही नहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे भी वे स्पॉट रिपोर्टिंग कर रही हैं। 

विज्ञापन
Indore: The country will progress further by increasing the participation of women in the society.
अभ्यास मंडल के कार्यक्रम में अतिथि अपनी बात रखते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला दिवस से पहले इंदौर में अभ्यास मंडल ने महिला पत्रकरों का सम्मान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हाईकोर्ट की अतिरिक्त महाधिवक्ता अर्चना खेर ने कहा कि महिला के बिना घर-परिवार की कल्पना नहीं की जा सकती है। जिस देश में महिलाओं की भागीदारी जितनी अधिक बढ़ेगी, वह उतना अधिक तेजी से विकास करेगा। जिस क्षेत्र में महिलाएं है, वहां अनुशासन दिखाई देता है। भष्ट्राचार नहीं होता है। महिला में नेचरल लीडरशिप का गुण होता है।

विज्ञापन


खेर राष्ट्र के विकास मे महिलाओं की भूमिका विषय पर बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि विधि के क्षेत्र में महिलाएं अभी कम हैं। इस तरह के क्षेत्र में भी उन्हें आगे आना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जोखिम भरा काम है, विशेषकर फील्ड में जाकर काम करना, लेकिन महिला पत्रकार ऐसे क्षेत्रों में भी काम कर रही हैं, जो अभी तक पुरुषों के माने जाते थे। केवल प्रिंट मीडिया में ही नहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी वे स्पॉट रिपोर्टिंग कर रही हैं। इंदौर शहर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कोरोना काल में महिला पत्रकारों ने शानदार रिपोर्टिंग की, जिसकी चर्चा आज भी होती है।
विज्ञापन


पत्रकारिता और जनसंचार अध्ययनशाला की विभागाध्यक्ष सोनाली नरगुंदे ने कहा कि महिलाओं के साथ आज भी पक्षपात होता है। काम से लेकर वेतन तक में, लेकिन महिलाएं हार नहीं मानतीं। महिला को जो जिम्मेदारी दी जाती है। वह उसे पूरे मनोयोग से करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में अतिथि स्वागत दीप्ति गौर और अनिता परमार ने किया। संचालन वैशाली खरे और पल्लवी अढाव ने किया। आभार माना ग्रिष्मा त्रिवेदी ने। कार्यक्रम में शिवाजी मोहिते, गौतम कोठारी, हरेराम वाजपेयी, रजनी भंडारी, सुशीला यादव, मुरली खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed