{"_id":"6304bbf29c721b173452cb52","slug":"indore-smart-phone-found-with-female-prisoner-shifted-from-tihar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: तिहाड़ जेल से शिफ्ट हुई महिला कैदी के पास मिला स्मार्ट फोन, अगर ऐसा हुआ तो जिम्मेदारों का नपना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: तिहाड़ जेल से शिफ्ट हुई महिला कैदी के पास मिला स्मार्ट फोन, अगर ऐसा हुआ तो जिम्मेदारों का नपना तय
Tue, 23 Aug 2022 05:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 23 Aug 2022 05:07 PM IST
सार
इंदौर जिला जेल में महिला कैदी के पास स्मार्ट फोन मिला है। महिला तिहाड़ जेल से इंदौर जेल में शिफ्ट हुई थी। ऐसा माना जा रहा है, यदि महिला कैदी की कॉल डिटेल्स के आधार पर कुछ सनसनीखेज खुलासा होता है तो कई जिम्मेदारों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू है। इसके बावजूद इंदौर जिला जेल की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है, जिससे जेल की सुरक्षा की पोल खुल गई। जेल के अंदर एक महिला कैदी स्मार्ट फोन चलाती मिली है. महिला कैदी के पास मोबाइल मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और जेल प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, महिला कैदी पायल धोखाधड़ी और अन्य गंभीर आरोप में जेल में बंद है, जिसे तिहाड़ जेल से शिफ्ट कर इंदौर जेल में लाया गया था। बीते एक महीने से अधिक समय से जेल में फोन ऑपरेट कर रही थी। जेल प्रबंधन ने संयोगितागंज थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
महिला कैदी पायल के फोन के कॉल डिटेल की जांच की जाएगी, जिससे सनसनीखेज खुलासा हो सकता है। मामले में जिला जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। क्योंकि जिला जेल के अंदर फोन कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है। ऐसे में आशंका ये भी है कि जेल में किसी के मिलीभगत से फोन अंदर पहुंचाया गया होगा। फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
