फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Shukla Brothers' bus hits biker, angry mob sets bus on fire

Indore: शुक्ला ब्रदर्स की बस ने मारी बाइक सवार को टक्कर, आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगाई

Wed, 14 Jan 2026 11:29 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 14 Jan 2026 11:29 AM IST
सार

इंदौर में हादसे के बाद नाराज भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया। आग ने बस को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की दमकलें पहुंची और बस में लगी आग को बुझाया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Indore: Shukla Brothers' bus hits biker, angry mob sets bus on fire
बस में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बेलगाम उपनगरीय बसें रोज हादसों की वजह बन रही है। बुधवार सुबह भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की ट्रेवर्ल्स एजेंसी की बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। वह गंभीर रुप से घायल हुआ है। इसके बाद भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन

 

यह घटना राजकुमार ब्रिज के समीप बुधवार सुबह उस वक्त हुई, जब शुक्ला ब्रदर्स की उपनगरीय बस ब्रिज की तरफ बढ़ रही थी। बस की रफ्तार तेज थी और उसमें कुछ यात्री भी बैठे थे। बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से युवक के हाथ पैर और पीठ में चोट लगी। लोगों ने बस को रोका और चालक के साथ हाथापाई की। चालक भीड़ से पीछा छुड़ाकर भाग निकला।

विज्ञापन

 

लोगों ने घायल युवक को एमवाय अस्पताल पहुंचाया। इस बीच नाराज लोगों ने बस को आग लगा दी। आग ने बस के अगले और पिछले हिस्से को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की दमकलें पहुंची और बस में लगी आग को बुझाया। उधर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। शुक्ला ब्रदर्स की बस से चार माह में यह तीसरी घटना है। इससे पहले इंदौर-उज्जैन रोड पर बस की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। राजकुमार ब्रिज पर भी बस ने एक महिला अौर बेटी को टक्कर मारकर घायल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीथमपुर में बस ने ली बाइक सवार की जान

पीथमपुर के मनाल होटल चौराहे पर एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को पंद्रह फीट तक रौंदा। युवक का शव ट्रक के पहिए में ही फंसा रहा और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed